फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Woman created ruckus for hours at Damoh railway station, police reached one stop center late at night

Damoh News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने घंटों किया हंगामा, देर रात पुलिस लेकर पहुंची वन स्टॉप सेंटर

Mon, 19 Aug 2024 10:19 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 10:19 AM IST
सार

महिला ने अपना नाम निर्मला गोदवानी बताया है, वह भोपाल की रहने वाली है। दमोह स्टेशन पर वह ट्रेन से गिर गई, इसके बाद उसे कुछ जानकारी नहीं है। जो मोबाइल नंबर महिला के द्वारा बताया गया था वह बंद मिला। अब पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Damoh Woman created ruckus for hours at Damoh railway station, police reached one stop center late at night
हंगामा करती महिला

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया गया और यात्रियों के साथ मारपीट भी की। काफी देर हुए  हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को साथ लाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह आने तैयार नहीं थी। ऐसे में महिला आरक्षक और रेडक्रास के कर्मचारियों की मौजूदगी में उक्त महिला को वन स्टॉप सेंटर लाया गया, जहां वह सुरक्षित है। महिला यहां कैसे पहुंची इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रही थी। अब पुलिस और महिला बाल विकास के अधिकारी उसके परिजनों की खोज कर रहे हैं ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त महिला का नाम निर्मला गोदवानी निवासी भोपाल बताया जा रहा है। यह महिला रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर देखी गई थी। उस समय स्टेशन पर यात्री नहीं थे, लेकिन शाम होते ही जैसे ही यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर बड़ी तो महिला ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वह कभी यात्रियों का बैग लेकर भागती तो कभी उनके साथ मारपीट करती। प्लेटफार्म क्रमांक दो पर हंगामा करने के बाद वह प्लेटफार्म क्रमांक एक पर आ गई और यहां भी यात्रियों को परेशान करना शुरू कर दिया। रात करीब 10 बजे इस बात की सूचना पुलिस को लगी।
विज्ञापन


सीएसपी अभिषेक तिवारी के द्वारा पुलिस टीम रेलवे स्टेशन भेजी गई और महिला को किसी तरह स्टेशन से बाहर लाया गया, लेकिन वह साथ आने तैयार नहीं थी और उसके द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा था। पुलिस को इस बात की चिंता भी थी कि महिला को अकेला छोड़ने पर किसी प्रकार की कोई घटना न हो जाए। ऐसे में महिला आरक्षकों ने महिला को किसी तरह ऑटो में बैठाया और वन स्टॉप सेंटर लेकर पहुंची। पहले उसकी उम्र को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, जिससे उसे वृद्धा आश्रम में रखने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन जब महिला की उम्र 60 से कम समझ आई तो उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जब वन स्टाफ सेंटर पहुंची तो उसने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया और बातों ही बातों में बताया कि मह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed