फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh While returning home from the jungle, the buffalo lost its temper and attacked its owner

Damoh News: जंगल से घर आते समय भैंस ने मालिक पर किया हमला, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर पर आई गंभीर चोटें

Thu, 05 Dec 2024 10:09 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 10:09 AM IST
सार

भैंस के हमले में घायल युवक के हाथ, पीठ और गुप्तांगों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
Damoh While returning home from the jungle, the buffalo lost its temper and attacked its owner
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के दांतीपुरा गांव में बुधवार शाम मवेशियों को चराकर लौट रहे एक युवक पर उसकी भैंस ने हमला कर दिया। सींग लगने से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर है, उसके गुप्तांग समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घायल राजकुमार पिता मोहनलाल अहिरवार (28) निवासी दांतीपुरा के छोटे भाई गोपाल ने बताया कि बड़े भाई रोज की तरह मवेशियों को चराकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक भैंस ने भाई पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर सींग से बुरी तरह घायल कर दिया। इससे उनके हाथ, पीठ और गुप्तांगों में गंभीर चोटें आई हैं। भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और भैंस को भगाया। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, भैंसों से भरे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के मारूताल बाइपास पर बुधवार रात पुलिस ने क्रूरतापूर्वक भैंसों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा, जिसमें 51 भैंसों को मुक्त कराया गया। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर वाहन में मवेशियों को लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मारूताल सागर नाका बाइपास पर कंटेनर को रोका। जांच में पाया गया कि कंटेनर में 51 भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरा गया था। यह मवेशी जबलपुर से कानपुर ले जाए जा रहे थे। चालकों के पास मवेशियों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके चलते चालक और परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मवेशियों को मुक्त कराकर उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed