फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: When the trolley stopped entering Navodaya Vidyalaya, the Bolero overturned and ran over loading auto

Damoh: हटा में दो हादसे, नवोदय विद्यालय में घुसते बचा ट्रॉला, तो बोलेरो पलटते हुए लोडिंग ऑटो पर चढ़ी

Sat, 25 Nov 2023 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 07:28 PM IST
सार

हटा के जवाहर नवोदय विद्यालय के मेन  गेट के पास शनिवार सुबह एक ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और नवोदय विद्यालय गेट के बाजू से बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गया। मंगलम ढाबा के पास एक बोलेरो अनियंत्रित  होकर पलट गई और पलटी खाते हुए सड़क पर खड़े मालवाहक ऑटो के पीछे चढ़ गई।

विज्ञापन
Damoh: When the trolley stopped entering Navodaya Vidyalaya, the Bolero overturned and ran over loading auto
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के हटा में दो सड़क हादसे सामने आए। एक हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉला नवोदय विद्यालय के अंदर घुसते-घुसते बचा वहीं दूसरे हादसे में बोलेरो जीप पलटने के बाद मालवाहक ऑटो पर चढ़ गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हटा के जवाहर नवोदय विद्यालय के मेन  गेट के पास शनिवार सुबह एक ट्रॉला अनियंत्रित हो गया। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और नवोदय विद्यालय गेट के बाजू से बने यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गया। इससे हड़कंप मच गया और विद्यालय प्रबंधन बाहर आया। तब घटना की जानकारी लगी।  पोकलेन मशीन लेकर यह ट्रॉला हटा से लुहारी गांव जा रहा था। जिसका प्रेशर पाइप फट जाने के कारण ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर स्कूल गेट के बाजू से जा घुसा। गनीमत रही हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मालवाहक पर चढ़ी बोलेरो
दमोह हटा मार्ग पर मंगलम ढाबा के पास एक बोलेरो अनियंत्रित  होकर पलट गई और पलटी खाते हुए सड़क पर खड़े मालवाहक ऑटो के पीछे चढ़ गई। राहगीरों का कहना है कि पुलिस बैरिकेड को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हुई। हटा निवासी दिनेश फौजदार गाड़ी में सवार थे। एयरबैग खुलने से वह घायल होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed