फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh When the CMO employee spit and spit during the cleaning campaign, the CMO imposed a fine

Damoh News: सफाई अभियान में नगर पालिका कर्मचारी ने थूका गुटका तो सीएमओ ने ठोका जुर्माना, काम नहीं आईं मिन्नतें

Mon, 21 Oct 2024 09:11 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
Damoh When the CMO employee spit and spit during the cleaning campaign, the CMO imposed a fine
सफाई करते लोग

दमोह शहर के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर रविवार सुबह सफाई अभियान के दौरान एक नगर पालिका कर्मचारी ने गुटका थूक दिया, जिस पर सीएमओ प्रदीप शर्मा ने 100 रुपए का जुर्माना कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर हर रविवार को शहर में कोई भी एक स्थान चिन्हित कर शहरवासियों व प्रबुद्ध जनों के साथ स्वच्छता अभियान चलाते हैं। इसमें सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। इस रविवार को भी दमोह के एक्सीलेंस स्कूल मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। लोगों के साथ मिलकर कलेक्टर कोचर और सीएमओ शर्मा यहां पर सफाई कर रहे थे इसी दौरान नगर पालिका के अतुल नाम के कर्मचारी ने वहां पर गुटका थूक दिया। इस पर सीएमओ की नजर पड़ गई और उन्होंने अपने स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर उस कर्मचारी पर 100 रुपए का जुर्माना कराते हुए उसे दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


सीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह लापरवाही मेरे सामने हुई थी इसलिए जुर्माना किया गया है। आगे भी यदि कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई की जाएगी। बार-बार कोई व्यक्ति इस तरह की लापरवाही करता है तो उसके साथ और कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने शहर को साफ और स्वच्छ बना सकें। कलेक्टर कोचर तो हर सप्ताह सफाई अभियान कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनसे यह अपील भी करते हैं कि हम सभी मिलकर अपने शहर को साफ करने का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed