फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   woman broke her hand after falling from a khakri women of the entire village surrounded the range office

Damoh: खकरी से गिरी महिला का टूटा हाथ, पूरे गांव की महिलाओं ने कर दिया रेंज कार्यालय का घेराव

Sun, 10 Nov 2024 09:21 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2024 09:21 AM IST
सार

Damoh: जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक की सर्रा पंचायत का भैंसा गांव जो वीरांगना रानीदुर्गावती टाइगर रिजर्व में आता है। यहां वन विभाग द्वारा बनाई पत्थरों की खखरी से शनिवार दोपहर एक महिला गिर गई, जिसका हाथ टूट गया। जिससे गुस्साई महिलाओं ने रेंज कार्यालय का घेराव कर दिया।

विज्ञापन
woman broke her hand after falling from a khakri women of the entire village surrounded the range office
रेंजर को समस्या बताती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक की सर्रा पंचायत का भैंसा गांव जो वीरांगना रानीदुर्गावती टाइगर रिजर्व में आता है। यहां वन विभाग द्वारा बनाई पत्थरों की खखरी से शनिवार दोपहर एक महिला गिर गई, जिसका हाथ टूट गया। जिससे गुस्साई महिलाओं ने रेंज कार्यालय का घेराव कर दिया और अधिकारियों के खिलाफ काफी देर नारेबाजी की और कहा अब मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। उसके बाद अधिकारियों ने समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भैसा गांव से जुडा है मामला
ग्राम पचायत भैंसा की सैकड़ों महिलाएं सर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी से मिलने उनके कार्यलय पहुंची। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा जो खकरी बनाई गई है, उससे ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि गांव के लोगों का निकलने का वही एक रास्ता है, जो उनके खेतों को जाता है।
विज्ञापन


अब वहां खकरी लगा दी गई है, इसलिए ग्रामीणों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए खकरी का कुछ भाग खोल दिया जाये। महिलाएं सर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी के आवास पहुंची जहां रेंजर ने उनकी समस्या सुनी, लेकिन निराकरण रेंजर के पास नहीं था, जिसके बाद महिलाएं नाराज हो गई और सर्रा वन परिक्षेत्र कार्यलय के सामने बैठकर अपना हक और सुविधाओं की मांगों को लेकर नारे बाजी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने संभाला मोर्चा
टाइगर रिजर्व के अधीन आने वाले भैसा गांव की महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। क्योंकि पूर्व में पुरुष समस्याएं लेकर अधिकारियो से मिलते थे, लेकिन उनका निराकरण नहीं हुआ। इसलिए अब महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। पहले महिलाएं रेंजर के आवास पहुंचीं, उनकी समस्याओ का निराकरण नहीं हुआ। उसके बाद महिलाये रेंज कार्यलय के सामने बैठ गई और वीटगार्ड, रेंजर के विरोध में नारेबाजी करती रही। अनीता रानी, मोलरानी ने रेंजर से कहा कि आप आदिवासी महिलाओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब सभी गांव में निकासी मार्ग खुला है तो भैसा गांव ने खकरी क्यों लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed