{"_id":"6773716d85a5fc231e0d9fcf","slug":"damoh-weapons-were-used-after-a-dispute-between-two-parties-8-injured-are-being-treated-in-the-district-hospital-different-statements-of-the-injured-damoh-news-c-1-1-noi1223-2472468-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: नोहटा दो पक्षों में विवाद के बाद हिंसक झड़प, हमले में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: नोहटा दो पक्षों में विवाद के बाद हिंसक झड़प, हमले में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Dec 2024 10:06 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:06 AM IST
सार
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के गढ़िया मानगढ़ गांव में सोमवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें तलवार, फरसा, और अन्य हथियारों का इस्तेमाल हुआ। इस हमले में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घायल जिला अस्पताल में इलाजरत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र की बनवार चौकी के समीप गढ़िया मानगढ़ गांव में सोमवार रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हथियार चले। हमले में दोनों पक्षों के करीब आठ लोगों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दोनों ही पक्षों के लोगों ने अलग-अलग बयान दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आखिर घटना का वास्तविक कारण क्या है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गढ़िया मानगढ़ गांव के एक पक्ष में नरेश यादव पिता भागचंद 40, अन्नू पिता मदन 30, भागचंद्र पिता हर प्रसाद 53, राकेश पिता भागचंद 35, जगदीश पिता परमलाल 50 को सिर, हाथ पैर और अन्य जगह चोट आई है। इन्होंने गांव के ही रघुवीर यादव के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के रघुवीर पिता हल्काई यादव 44, बाबू पिता हल्काई यादव 30 और कृष्णा पिता हल्काई यादव 22 को भी सिर, हाथ और पैर और जगह चोट आने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्होंने नरेश यादव के परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पहले पक्ष की ओर से बताया गया कि हमारी बेटी से छोटू मोबाइल नंबर मांग रहा था। उनके घर जाकर शिकायत की इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने तलवार, फरसा, हंसिया, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में हम पांच लोग घायल हुए हैं। वहीं, जब दूसरा पक्ष जिला अस्पताल पहुंचा तो उन्होंने कहा कि यह विवाद खेत में मवेशियों के घुसने को लेकर हुआ है। दूसरे पक्ष के लोगों ने हमारे परिवार पर हमला कर दिया जिसमें हम तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी मामले को लेकर बनवार चौकी में एक पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने नोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पर काउंटर का मामला दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
