फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Villagers says land of our village is being given to sugar mill of a businessman of Narsinghpur

Damoh: कलेक्टर से ग्रामीण बोले- गांव की जमीन नरसिंहपुर व्यापारी की सुगर मिल को दी जा रही, जानें फिर क्या हुआ

Tue, 09 Jan 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 10:55 PM IST
सार

दमोह कलेक्टर से ग्रामीणों ने कहा, हमारे गांव की जमीन नरसिंहपुर जिले के व्यापारी की सुगर मिल को दी जा रही है। वहीं, अधिकारी बोले कि सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ मामला है।

विज्ञापन
Damoh Villagers says land of our village is being given to sugar mill of a businessman of Narsinghpur
कलेक्टर से मिलने आए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले वर्धा गांव के दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका आरोप है कि गांव की जमीन नरसिंहपुर जिले के किसी उद्योगपति को शुगर मिल संचालित करने के लिए दी जा रही है, जो न दी जाए। लेकिन इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जमीन किसी उद्योगपति को नहीं दी जा रही।

विज्ञापन


इस जमीन का हस्तांतरण एक सिंचाई परियोजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें नरसिंहपुर जिले में एक सिंचाई परियोजना के लिए जमीन की आवश्यकता है। जहां वन विभाग की जमीन ली गई है। अब इस जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, हम कैसे करेंगे खेतों में सिंचाई
शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि किसी शुगर मिल के लिए दमोह जिले के वर्धा गांव की जमीन दी जा रही है और वह उद्योगपति नरसिंहपुर जिले का है। जमीन गांव के लोगों के उपयोग की है, जहां पर गोचर की व्यवस्था है। इसमें तालाब बना है, जिसके पानी की सिंचाई होती है। यदि जमीन किसी फैक्ट्री को दे दी जाएगी तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह पूरा मामला उस समय उजागर हुआ, जब हटा तहसीलदार के द्वारा ग्रामीणों को एक नोटिस चस्पा किया गया और लोगों से दावा आपत्ति मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस जमीन हस्तांतरण को किसी उद्योगपति को देने का मामला समझ लिया है। जब यह बात अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी है। जिला प्रशासन का कहना है कि जमीन का आवंटन मामला सिंचाई विभाग से जुड़ा है। नरसिंहपुर जिले की एक परियोजना के तहत वन विभाग की जमीन ली गई है। इसलिए यहां पर जमीन हस्तांतरित की गई है, ताकि उस पर पौधारोपण किया जा सके। किसी उद्योगपति को जमीन नहीं दी गई है। मामला न्यायालय में है और ग्रामीण वहां पर अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed