फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Unique style of former MP Kusmaria, 80 year old Babaji sang songs in the wedding ceremony.

Damoh: पूर्व सांसद कुसमरिया का अनोखा अंदाज, 80 साल के बाबाजी ने शादी समारोह में किया कुछ ऐसा कि लोग हुए हैरान

Mon, 04 Mar 2024 03:40 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया बाबाजी का अनोखा अंदाज देखने मिला है। जब एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा टीम के साथ उन्होंने अपने समय के पुराने गाने गाकर मंच से प्रस्तुतियां दीं। 

विज्ञापन
Damoh: Unique style of former MP Kusmaria, 80 year old Babaji sang songs in the wedding ceremony.
80 वर्षीय बाबाजी रामकृष्ण कुसमरिया ने मंच से रंग जमा दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के पूर्व सांसद और वर्तमान में राज्य पिछड़ा आयोग अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया बाबाजी का अनोखा अंदाज देखने मिला है। जब एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा टीम के साथ उन्होंने अपने समय के पुराने गाने गाकर मंच से प्रस्तुतियां दीं। एक शादी समारोह में कुसमरिया पहुंचे थे, जहां वे अपने अंदर के कलाकार को नहीं रोक पाए और प्यार बांटते चलो के साथ अन्य पुराने गीत गाए। उनके इस अंदाज का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को हटा में एक शादी समारोह में शामिल होने बुंदेलखंड के दिग्गज नेता पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया बाबा जी पहुंचे थे।  इस दौरान शादी में आर्केस्ट्रा पार्टी को संगीत की महफ़िल सजी थी, जहां कुसमरिया भी पहुंच गए और मंच से कई पुराने नगमे और गीत गाकर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन


कुसमरिया ने मंच पर माइक थामा और आर्केस्ट्रा वालों को संगीत बजाने के लिए कहने के बाद पुराने हिंदी फिल्मों के बोल प्यार बांटते चलो प्यार बांटते चलो, क्या हिन्दू क्या मुस्लिम, चांद आंहें भरेगा और चली चली रे पतंग मेरी चली चली रे जैसे कई प्रसिद्ध गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। बता दें 80 साल की उम्र के इस पड़ाव में भी बाबाजी का यह अंदाज देख लोग दंग रह गए। कुसमरिया के गीतों के यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद सीईओ की लगाई थी क्लास
कुछ दिन पहले रामकृष्ण कुसमरिया हटा के एक कार्यक्रम में बिना निमंत्रण के शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर लगे फ्लेक्स में उनका फोटो भी नहीं था। यह देखते ही कुसमरिया ने जनपद सीईओ बीएस यादव को बुलाया तो वह हांथ जोड़कर बाबाजी के पास पहुंचे और माफी मांगी तब कुसमरिया ने कहा कि काय तुम हमें भूल गए हमारी बेइज्जती करने बुलाया है जो निमंत्रण भी नही दिया और फोटो भी फ्लेक्स में नहीं लगाई। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और अब यह गाने वाला वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed