फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Unique demonstration in Congress Kisan Nyay Yatra bullock cart pulled from shoulders

Damoh: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में अनोखा प्रदर्शन, कंधों से खींची बैलगाड़ी, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

Fri, 20 Sep 2024 05:56 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही अपने आप को किसानों की हितैषी बताती है, लेकिन यह किसान विरोधी सरकार है। किसान परेशान हैं अतिवृष्टि के कारण, किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक मुआवजे की घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन
Damoh Unique demonstration in Congress Kisan Nyay Yatra bullock cart pulled from shoulders
बैलगाड़ी खींचते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में भी प्रदेश व्यापी आयोजन के तहत शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसान न्याय यात्रा रैली निकाली गई, जिसमें जिले भर से आए सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हुए। जिन्होंने अलग-अलग तरीके से विरोध किया। कोई बैलगाड़ी में बैल की जगह जुता था अपने कंधे से बैलगाड़ी खींच रहा था तो कोई ट्रैक्टर लेकर चल रहा था। शहर के मुख्य मार्ग से यह न्याय यात्रा निकाली गई। सागर नाका से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए तहसील मैदान पहुंची और यहां पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन चंद्र जैन ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद आम लोगों की ओर किसानों की तकलीफ भूल गई है। वह अपने सत्ता के मद में चूर है। किसानों से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं किया है। हमारी मांग है कि सरकार धान खरीदी पर तीन हजार और सोयाबीन पर छह हजार मूल्य तय करें। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक हम इसी तरह सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार भले ही अपने आप को किसानों की हितैषी बताती है, लेकिन यह किसान विरोधी सरकार है। किसान परेशान है, अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। लेकिन अभी तक न तो मुआवजे की घोषणा की गई हो न ही सर्वे शुरू कराया गया है। कितनी कठिनाइयों के बीच किसान फसल लगाते हैं, खाद खरीदते हैं और फसले बर्बाद हो जाती हैं। लेकिन सरकार को किसानों की कोई खबर नहीं है। कांग्रेस किसान यात्रा में दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी ट्रैक्टर्स पर सवार होकर तहसील मैदान पहुंचे।

पूर्व विधायक अजय टंडन, जबेरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर और कई कांग्रेस के पदाधिकारी ने खुद ट्रैक्टर चलाए। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर अपने कंधों से बैलगाड़ी को खींचते हुए इस किसान नया यात्रा में चलते रहे और फिर तहसील मैदान पहुंचे। यहां पर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हर्ष यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह, रोहन पाठक के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं ने दमोह एसडीएम आरएल बागरी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed