फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two truck drivers who had come to load wheat at the railway station attacked each other with knives

Damoh: रेलवे स्टेशन पर गेंहू भरने पहुंचे दो ट्रक चालक आपस में भिड़े, दोनों ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला

Sun, 18 Aug 2024 03:11 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

MP: रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर गेंहू भरने पहुंचे दो ट्रक चालकों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Two truck drivers who had come to load wheat at the railway station attacked each other with knives
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर गेंहू भरने पहुंचे दो ट्रक चालकों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने एक दूसरे पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची है और घायलों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


सागर नाका चौकी के पीछे रहने वाले ट्रक ड्राइवर लक्ष्मी सेन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एफसीआई का रैक लगा हुआ है, जहां गेहूं उठाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रक पहुंच रहे हैं। रविवार की दोपहर वह अपना ट्रक लेकर पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे ट्रक पर बैठे चालक प्रकाश विश्वकर्मा के द्वारा उसे गालियां दी गई और जब उसने विरोध किया तो प्रकाश ने उसके सिर में चाकू से हमला कर दिया। तत्काल ही अन्य चालकों के द्वारा उसे इलाज के लिए इलाज अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन


वहीं पथरिया के रहने वाले ट्रक चालक प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि उसके ऊपर ट्रक चालक लक्ष्मी सेन ने लोहे की रॉड से हमला किया और उसके साथ कई अन्य चालक भी मौजूद थे। प्रकाश ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने लक्ष्मी पर हमला किया है, क्योंकि लक्ष्मी ने उसके ऊपर हमला किया था। दोनों ही घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed