{"_id":"6791c0d76d4a2476d3060ee3","slug":"damoh-two-people-died-and-two-are-seriously-injured-in-a-collision-between-two-bikes-incident-took-place-on-patera-road-police-took-up-the-matter-for-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2550730-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो की मौत और दो घायल
Thu, 23 Jan 2025 01:38 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:38 PM IST
सार
पटेरा थाना के मड़िया देवीसिंह मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
विस्तार
दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पटेरा थाना के मड़िया देवीसिंह मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक पर रनेह निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल जोशी अपने बेटे गुड्डू के साथ पटेरा से रनेह जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गैसाबाद निवासी 33 वर्षीय नीलेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी सविता के साथ पिपरिया की ओर जा रहे थे। इस मड़िया गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाबूलाल जोशी और नीलेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुड्डू जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीलेंद्र की पत्नी सविता को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर और प्रधान आरक्षक रूपलाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सागर नाका पुलिस चौकी अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चिंतामन सिंह (60) निवासी सागर नाका सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है।
