{"_id":"67924d24ae32f47d6905a992","slug":"damoh-two-bike-riders-died-and-two-are-seriously-injured-after-colliding-with-the-jcb-of-the-municipality-the-accident-took-place-near-the-stadium-on-damoh-jabalpur-road-damoh-news-c-1-1-noi1223-2552012-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जबलपुर मार्ग पर नगर पालिका की जेसीबी से टकराए बाइक सवार, दो की मौत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जबलपुर मार्ग पर नगर पालिका की जेसीबी से टकराए बाइक सवार, दो की मौत दो गंभीर
Thu, 23 Jan 2025 10:56 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:56 PM IST
सार
दमोह कोतवाली क्षेत्र में स्टेडियम के पास गुरुवार को नगर पालिका की जेसीबी से बाइक टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई थे। चारों युवक नोहटा के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायलों का चल रहा इलाज
विस्तार
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के जबलपुर मार्ग पर स्टेडियम के समीप गुरुवार शाम बाइक सवार चार लोग नगर पालिका की जेसीबी से टकरा गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शवों को शवगृह में रखवाया गया और घायलों का इलाज जारी है। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारों युवक नोहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।
नोहटा थाना के सेमरा गांव के निवासी घायल छात्र जतिन अहिरवार की मां रेखाबाई ने बताया कि उनका बेटा जतिन पिता बसोरी लाल अहिरवार (16) दमोह के छात्रावास में रहता है। जतिन के फूफा मनीष अहिरवार और अशोक अहिरवार, जो घटेरा गांव के निवासी थे, उससे मिलने आए थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी था। चारों दमोह में घूम रहे थे, तभी उनकी बाइक नगर पालिका की जेसीबी से टकरा गई।
हादसे के कारण और बयान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सालोमन बंगला के सामने 26 जनवरी की तैयारी के लिए नगर पालिका की जेसीबी पार्किंग बना रही थी। जेसीबी जब सड़क पर आ रही थी, तभी बाइक सवारों ने जेसीबी के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। चालक के अनुसार, सड़क पर एक व्यक्ति खड़े होकर लोगों को सतर्क कर रहा था, लेकिन चारों बाइक सवार अचानक तेज गति से आकर जेसीबी से टकरा गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष अहिरवार और अशोक अहिरवार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली टीआई आनंद राज भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।