{"_id":"675907765c5eb7965f097c3a","slug":"damoh-tuesday-was-the-coldest-night-and-the-coldest-day-of-the-season-minimum-temperature-dropped-to-9-degrees-and-crops-were-covered-with-greenery-damoh-news-c-1-1-noi1223-2405484-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: सीजन का सबसे ठंडा दिन-रात मंगलवार, नौ डिग्री पर आया न्यूनतम पारा, सर्दी से कांपने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: सीजन का सबसे ठंडा दिन-रात मंगलवार, नौ डिग्री पर आया न्यूनतम पारा, सर्दी से कांपने लगे लोग
Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा में इजाफा होने और बादल छंटने की वजह से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
फसलों पर जमी ओस
विस्तार
दमोह जिले में लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन भी था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। शीतलहर चलने के कारण भी अचानक ठंड बढ़ी है। बुधवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल जा रहे थे और अपने आपको गर्म कपड़ों से ढके हुए थे।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा में इजाफा होने और बादल छंटने की वजह से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
सूरज ढलते ही कंपकंपी शुरू
मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को इस सीजन की ठंड का एहसास करा दिया है। शाम होते ही अलाव जलते हुए देखे जा रहे हैं। सुबह से शाम तक कामकाजी लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। दोपहर में धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही कंपकंपी शुरू हो जाती है। इधर, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। रात में ठंड अधिक है, लेकिन दिन में निकल रही धूप के कारण इस सीजन की फसलों को फायदा होगा। हालांकि, ऐसे समय में माहू का खतरा भी फसलों पर पड़ सकता है। किसानों को विशेष देखरेख करने की जरूरत है।
पिछले साल से ठंडी रही रात
10 दिसंबर की रात और दिन पिछले साल की तुलना में ठंडे रहे। बीते साल 10 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था। जबकि इस वर्ष न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री है। आने वाले सप्ताह के अंत में तापमान के 7 से 8 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।