फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tuesday was the coldest night and the coldest day of the season

Damoh News: सीजन का सबसे ठंडा दिन-रात मंगलवार, नौ डिग्री पर आया न्यूनतम पारा, सर्दी से कांपने लगे लोग

Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 09:51 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा में इजाफा होने और बादल छंटने की वजह से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन
Damoh Tuesday was the coldest night and the coldest day of the season
फसलों पर जमी ओस

विस्तार

दमोह जिले में लगातार ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, दिन का तापमान 24 डिग्री रहा, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन भी था। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। शीतलहर चलने के कारण भी अचानक ठंड बढ़ी है। बुधवार सुबह बच्चे कांपते हुए स्कूल जा रहे थे और अपने आपको गर्म कपड़ों से ढके हुए थे।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा में इजाफा होने और बादल छंटने की वजह से ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सूरज ढलते ही कंपकंपी शुरू 
मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को इस सीजन की ठंड का एहसास करा दिया है। शाम होते ही अलाव जलते हुए देखे जा रहे हैं। सुबह से शाम तक कामकाजी लोग भी गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। दोपहर में धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही कंपकंपी शुरू हो जाती है। इधर, ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। रात में ठंड अधिक है, लेकिन दिन में निकल रही धूप के कारण इस सीजन की फसलों को फायदा होगा। हालांकि, ऐसे समय में माहू का खतरा भी फसलों पर पड़ सकता है। किसानों को विशेष देखरेख करने की जरूरत है।


पिछले साल से ठंडी रही रात
10 दिसंबर की रात और दिन पिछले साल की तुलना में ठंडे रहे। बीते साल 10 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री था। जबकि इस वर्ष न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री है। आने वाले सप्ताह के अंत में तापमान के 7 से 8 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।
 

फसलों पर जमी ओस, स्कूल जाते बच्चे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed