{"_id":"6604fb1c32e03591e1033508","slug":"damoh-truck-hits-bike-on-jabalpur-highway-one-year-old-innocent-dies-four-people-seriously-injured-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: जबलपुर हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक साल के मासूम की मौत, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: जबलपुर हाईवे पर ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक साल के मासूम की मौत, चार लोग गंभीर घायल
Thu, 28 Mar 2024 10:37 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:37 AM IST
सार
दमोह में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई तो चार लोग घायल हुए हैं। ये सभी एक बाइक पर सवार थे। अभाना के पास पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
दमोह-जबलपुर मार्ग पर नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना के पास हुए बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नोहटा निवासी हलकेदा महोबिया अपनी पत्नी पूनम, बेटी सुहानी, दिव्या, मुड़ी महोबिया बाइक से ग्राम घमरा से गाड़ाघाट जा रहे थे। इसी बीच अभाना के पास पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चियों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान नोहटा से दमोह आ रहे गणपत लोधी एवं सुरक्षा लोधी ने घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक साल की बच्ची सुहानी की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची सहित चार का इलाज चल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।