{"_id":"64e303e184eaa9447104addc","slug":"damoh-truck-crushed-a-girl-going-on-morning-walk-incident-in-front-of-belatal-island-on-jatashankar-marg-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: मॉर्निंग वॉक पर जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, जटाशंकर मार्ग पर बेलाताल टापू के सामने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: मॉर्निंग वॉक पर जा रही युवती को ट्रक ने कुचला, जटाशंकर मार्ग पर बेलाताल टापू के सामने की घटना
Mon, 21 Aug 2023 11:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:57 AM IST
सार
Damoh Accident News: दमोह के जटाशंकर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकली एक युवती को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह के जटाशंकर मार्ग पर बेलाताल टापू के सामने सोमवार सुबह 6:00 बजे मॉर्निंग वॉक पर जा रही 32 वर्षीय युवती सुप्रिया असाटी को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती साइकिल से अपने घर से मॉर्निंग वॉर्क के लिए निकली थी, जहां से लौटते समय लापरवाह ट्रक चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। उधर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवती की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी सुप्रिया असाटी के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को उसकी खबर दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। समझा-बुझाकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से शव को पहले जिला अस्पताल भिजवाया और उसके बाद पीएम हाउस भेजा गया है। कोतवाली एसआई श्याम बेन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ नियमानुसार अपराध दर्ज किया जा रहा है।