फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tropic of Cancer found at two places in Tendukheda, central team conducted survey and gave information

Damoh News: तेंदूखेड़ा में दो जगहों पर मिली कर्क रेखा,केंद्रीय दल ने किया सर्वे

Fri, 06 Dec 2024 04:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,दमोह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

कर्क रेखा दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के पिंडराई और बगदरी गांव में मिली है। केन्द्रीय सर्वे टीम ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इससे इस इलाके में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद जगी है। 

विज्ञापन
Damoh Tropic of Cancer found at two places in Tendukheda, central team conducted survey and gave information
दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लाक में सर्वे करती टीम

विस्तार

दमोह के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां के तेंदूखेड़ा ब्लाक से कर्क रेखा निकलने की पुष्टि हो गई है।  दिल्ली से आई टीम ने यहां सर्वे  किया है। अब कर्क रेखा के गुजरने वाली जगहों पर पीली लाइन डाली जाएगी। साथ ही एक बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे इसकी अच्छे से पहचान हो सके। 

विज्ञापन


दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कुछ दिन पहले भारतीय सर्वेक्षण विभाग को लेटर लिखा था। लेटर में इलाके का कर्क रेखा को लेकर सर्वें करने की मांग की थी। कलेक्टर द्वारा भेजे गए पत्र के बाद गुरुवार को दिल्ली से टीम यहां पहुंची और तेंदूखेड़ा से कर्क रेखा गुजरने की पुस्टि की। 
विज्ञापन


सर्वे करती टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कर्क रेखा का महत्व ?
यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक है, जो ग्लोब पर दिखती है।  कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरी अक्षांश रेखा हैं। इस पर जून माह में सूर्य, दोपहर के समय लम्बवत चमकता है। ये घटना तब होती है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। कर्क रेखा पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ने के कारण  भारत के दक्षिणी हिस्से में उच्च दबाव बनता है। इससे हवाएं उच्च दबाव से कम दबाव की ओर बहती हैं। हवाएं अपने साथ बादलों को भी ले आती हैं। ये बादल ही पूरे भारत में वर्षा करते हैं। इसी वजह से मानसून का मौसम आता है।


सर्वे करती टीम

इन जगहों पर मिली कर्क रेखा
भारत सरकार की सर्वेंक्षण टीम को  तेंदूखेड़ा दमोह मार्ग पर बसे पिंडराई गांव में कर्क रेखा मिली। टीम ने झलोन मार्ग पर भी सर्वे किया तो बगदरी के पास भी कर्क रेखा मिली है। 
भारतीय सर्वेक्षण टीम में शामिल जयप्रकाश पाटीदार ने बताया कि सर्वे में  बगदरी गांव से निकलने वाली कर्क रेखा को चिन्हित किया गया है। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि दमोह जिला पर्यटन और पुरातत्व के हिसाब से बहुत समृद्ध है। पिंडराई और बगदरी में कर्क रेखा को चिन्हित करने से यहां पर पर्यटन बढ़ने की उम्मीद है।  शनिवार तक सर्वे टीम का काम पूरा हो जाएगा। कर्क रेखा की जगहों पर पीली पट्टी भी डाली जाएगी। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed