फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Triple Murder Case registered against builder and manager in triple murder case of Bansa village

Damoh Triple Murder Case: बांसा गांव के तिहरे हत्याकांड में बिल्डर और मैनेजर पर भी मामला दर्ज, ये लगा आरोप

Thu, 27 Jun 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:18 PM IST
सार

बांसा गांव के तिहरे हत्याकांड में बिल्डर और मैनेजर पर भी मामला दर्ज हुआ है। साथ ही हथियार और पैसा उपलब्ध कराने का आरोप भी लगा है।

विज्ञापन
Damoh Triple Murder Case registered against builder and manager in triple murder case of Bansa village
पुलिस और पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में देहात थाना के बांसा तारखेड़ा गांव में सोमवार सुबह हुई तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने दमोह के बिल्डर रॉकी सुरेखा और उसके मैनेजर मोनू प्रजापति को भी आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया है। दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों मुख्य आरोपियों ने यह खुलासा किया है कि हत्याकांड में उपयोग की गई पिस्टल, कंपनी की बाइक और कुछ पैसे रॉकी सुरेखा और उनके मैनेजर मोनू प्रजापति ने मुहैया कराए थे। इसके बाद बुधवार रात पुलिस ने आरोपी रॉकी सुरेखा और मोनू प्रजापति की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुके हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों को तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को बांसा तारखेड़ा गांव में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा उनके बेटे उमेश विश्वकर्मा और भतीजे विक्की विश्वकर्मा की आरोपी राजा विश्वकर्मा, गोलू विश्वकर्मा और सजल विश्वकर्मा ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने एक दिन बाद मंगलवार को हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को और एक आरोपी राजेंद्र विश्वकर्मा षड्यंत्र के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड से जुड़ा एक आरोपी सजल विश्वकर्मा अभी भी फरार है। 
विज्ञापन


मामले में मृतक के परिजनों का आरोप था कि इस पूरे हत्याकांड में बिल्डर रॉकी सुरेखा का हाथ है। जब परिजनों ने  दमोह सागर स्टेट हाइवे पर जाम लगाया था, तब भी उनकी मांग यही थी बिल्डर रॉकी सुरेखा पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। क्योंकि उसने ही इस हत्याकांड के लिए हथियार सप्लाई किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया। पकड़े गए दोनों मुख्य आरोपियों ने भी इस बात को कबूल किया है कि आरोपी बिल्डर रॉकी सुरेखा और उनके मैनेजर मोनू प्रजापति ने हथियार, पैसे और बाइक उपलब्ध कराई थी। इसके बाद रॉकी और उसके मैनेजर प्रजापति पर हत्या में षड्यंत्र रचने की धारा-120 बी के तहत आरोपी बनाया गया है। हालांकि, आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर सागर नाका चौकी प्रभारी और विवेचक को लाइन अटैच किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed