{"_id":"65fdbcb73681cd9f88060ca8","slug":"damoh-trd-employee-died-due-to-electrocution-while-doing-maintenance-work-at-salaiya-station-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सलैया स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे TRD कर्मचारी की करंट लगने से मौत, राजस्थान का रहने वाला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सलैया स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य कर रहे TRD कर्मचारी की करंट लगने से मौत, राजस्थान का रहने वाला था युवक
Fri, 22 Mar 2024 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:46 PM IST
सार
सलैया स्टेशन पर ओएचई लाइन का वार्षिक मेंटनेंस का कार्य कर रहे एक टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत हो गई। वह राजस्थान का रहने वाला था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमोह के सलैया स्टेशन पर करंट लगने से एक की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीना-कटनी रेलवे लाइन के बीच सलैया रेलवे स्टेशन पर ओएचई लाइन का मेंटनेंस का कार्य करते समय टीआरडी विभाग के एक कर्मचारी को करंट लग गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कर्मचारी को पहले इलाज के लिए कुम्हारी स्वास्थ्य ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथी उसे लेकर पहुंचे थे, क्योंकि कर्मचारी राजस्थान का रहने वाला है। इसलिए परिवार के लोगों को सूचित किया गया है शनिवार तक परिजन पहुंचेंगे।
सलैया स्टेशन पर पदस्थ टीआरडी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सलैया स्टेशन पर टेक्नीशियन के पद पर पदस्थ टीआरडी कर्मचारी किशोर मीणा (28) स्टेशन पर ओएचई लाइन का वार्षिक मेंटनेंस का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर के समय टावर चेकिंग के दौरान उन्हें करंट लग गया। इससे वह बेसुध हो गए। घटना के बाद तत्काल कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया और मृतक के घर राजस्थान में सूचना दे दी गई है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। रेलवे विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस भी जांच कर रही है।