फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh Tractor trolley full of devotees going to Jatashankar Dham in new tractor overturns in ditch, 4 killed

MP News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार की मौत; नए ट्रैक्टर की खुशी में जटाशंकर धाम जा रहे थे

Mon, 02 Sep 2024 10:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 10:49 AM IST
सार

दमोह में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। जटाशंकर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
damoh Tractor trolley full of devotees going to Jatashankar Dham in new tractor overturns in ditch, 4 killed
दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव के समीप रविवार रात जटाशंकर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 35 से अधिक घायल हो गए। यह सभी श्रद्धालु नए ट्रैक्टर से ट्रैक्टर का पूजन करने के साथ ही सोमवती अमावस्या पर भगवान के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, लेकिन रात 11:00 बजे ट्रैक्टर खाई में पलट गया। सभी घायलों को तत्काल ही इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया। सोमवार सुबह मृतकों के पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के घूघस गांव निवासी मन्नू राज गोंड ने नया ट्रैक्टर लिया था। इसका पूजन कराने वे गांव के अन्य लोगों के साथ रविवार रात छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जटाशंकर धाम जाने के लिए निकले थे। मगरोन थाना के फतेहपुर गांव में तालाब के आगे पहुंचते ही सामने गाय आ गई, जिसे बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गई और सभी श्रद्धालु उसमें दब गए। चीख-पुकार मचते ही स्थानीय लोगों के साथ ही मगरोन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां 10 वर्षीय हेमेंद्र पिता भगवानदास आदिवासी और एक महिला छोटी बाई पति मनु गोंड (45) की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को तत्काल ही इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज शुरू किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान लक्ष्मण पिता तिल्ली आदिवासी (17) व गंजली बहू (50) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अन्य घायल चित्तर राजगौंड (10), कल्पना, ट्रैक्टर चालक 45 वर्षीय परम लोधी, बल्ला आदिवासी (12), कुंअर आदिवासी (20), ममता (40) का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। जिला अस्पताल में मृत हुए श्रद्धालुओं के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed