फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News Tractor fell into a ditch from Bhainsa Ghat hill father and son died incident of Sigrampur outpost

Damoh News: भैंसा घाट पहाड़ी से खाई में गिरा ट्रैक्टर, पिता-पुत्र की मौत, सिग्रामपुर चौकी की घटना

Mon, 09 Sep 2024 10:59 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

भैंसा घाट सिद्ध बाबा की पहाड़ी से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कटनी जिला निवासी पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर जबेरा भिजवाया।

विज्ञापन
Damoh News Tractor fell into a ditch from Bhainsa Ghat hill father and son died incident of Sigrampur outpost
घटना स्थल पर मौजूद चौकी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की भैंसा घाट सिद्ध बाबा की पहाड़ी से रविवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कटनी जिला निवासी पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते हो सिग्रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर जबेरा भिजवाया।

विज्ञापन


सिग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े ने बताया, कटनी जिले के स्लीमनाबाद निवासी बृजेश पिता श्यामलाल कुशवाह 40 और 18 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुशवाहा भैंसा घाट पहाड़ी से होते हुए अपने चाचा के ट्रैक्टर से धोनी गांव के आगे जा रहे थे। पहाड़ी की ऊंचाई पर ट्रैक्टर के पीछे लगा हेरो कहीं टकराने की वजह से सिद्धबाबा के मोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अनंत गहरी खाई में गिर गया। खबर लगते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शवों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। शव को जबेरा स्वास्थय केंद्र भिजवाया गया जहां सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कम मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दमोह जिले में रविवार का दिन घटनाक्रमों के नाम रहा। जहां रेपुरा में बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई वहीं तेंदूखेड़ा में तीन लोग मृत हुए थे। नोहटा के डूमर में चार बच्चियों की मौत हुई और रात में पिता पुत्र की मौत हो गई। इस प्रकार के कुल 11 लोगों की जिंदगी हादसों में चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed