फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tractor crushes innocent child; family members allege not to take 108 to Jabalpur; girl commits suicide

Damoh News: ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, परिजनों का आरोप- जबलपुर ले जाने नहीं मिली 108, बच्ची ने तोड़ा दम

Mon, 11 Nov 2024 07:01 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 07:01 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के देवरी निजाम गांव में खेलते समय एक ट्रैक्टर की चपेट में आई डेढ़ साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर 108 एंबुलेंस न मिलने के कारण बच्ची को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Damoh Tractor crushes innocent child; family members allege not to take 108 to Jabalpur; girl commits suicide
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के देवरी निजाम गांव में सोमवार दोपहर खेलते समय एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद बच्ची को गंभीर हालत में तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से जबलपुर रेफर किया गया। हालांकि, 108 एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे बच्ची ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप- एंबुलेंस नहीं मिलने से गई जान
पीड़ित पिता विपिन आदिवासी ने बताया कि घटना के समय उनकी बेटी परी घर के बाहर खेल रही थी, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिवार बच्ची को लेकर तुरंत तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर किया, लेकिन 108 एंबुलेंस को बुलाने की कोशिशों के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। इस दौरान परिजन निजी वाहन खोजने लगे, परंतु उपलब्धता नहीं हो पाई और बच्ची की जान चली गई।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस सेवा की असमर्थता पर सवाल
तेंदूखेड़ा सीबीएमओ आरआर बागरी ने बताया कि उस वक्त 108 एंबुलेंस की आईडी नहीं मिल पा रही थी, जिससे रेफर करने में देरी हुई। जननी वाहन का इंतजाम भी किया गया, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने कहा कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है और घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed