फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tourism Minister is busy in making Noheshwar Mahotsav historic, invited the Governor for the event

MP: नोहलेश्वर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में लगे पर्यटन मंत्री, राज्यपाल को दिया न्यौता, 11वीं सदी का है मंदिर

Fri, 14 Feb 2025 09:07 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 09:07 AM IST
सार

महोत्सव के दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, भजन, लोकगीत तथा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। समारोह का समापन भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा की भजन संध्या के साथ होगा।
 

विज्ञापन
Damoh Tourism Minister is busy in making Noheshwar Mahotsav historic, invited the Governor for the event
आमंत्रण देते पर्यटन मंत्री

विस्तार

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा के नोहटा में 18 फरवरी से आयोजित होने जा रहे नोहलेश्वर महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राजभवन में जाकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया है। वहीं, राज्यमंत्री के भाई सत्येंद्र सिंह ने तेंदूखेड़ा जनपद सभागार में तेंदूखेड़ा ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव के साथ एक बैठक कर नोहलेश्वर कार्यक्रम का प्रत्येक गांव में प्रचार-प्रसार करने की बात कही।
विज्ञापन

 
सरपंच, सचिव, सहायक सचिव संघ की बैठक में राज्यमंत्री के भाई सत्येंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 18 फरवरी को नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन नोहटा मेला परिसर में किया जा रहा है। विधानसभा की हर एक पंचायत तक इसकी जानकारी पहुंचाने एवं अधिक संख्या में ग्रामीणों को महोत्सव में लाने के लिए निर्देश दिए गए। बता दें कि दमोह जिले के नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में 18 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के विशेष आतिथ्य में होगा।
विज्ञापन


महोत्सव में होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महोत्सव के दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, भजन, लोकगीत तथा संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। समारोह का समापन भजन गायक लखबीर सिंह लख्खा की भजन संध्या के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोहलेश्वर मंदिर का इतिहास
दमोह जिला मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर नोहटा गांव में नोहलेश्वर शिव मंदिर स्थित है। यहां भगवान शिव का प्राचीन शिवलिंग विराजमान है। इसकी गिनती बुंदेलखंड के सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण मंदिरों में होती है। बताया जाता है कि इसे 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर के चारों ओर खजुराहो की तरह पत्थरों पर नक्काशी नजर आती है। यह मंदिर दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। मंदिर का निर्माण 100 फीट लंबाई-चौड़ाई वाले छह फीट ऊंचे चबूतरे पर किया गया है। मंदिर का प्रवेश द्वार पांच शाखाओं में विभक्त है। मंदिर के चार मुख्य स्तंभ हैं। इस मंदिर के गर्भगृह का शिखर अत्यंत अलंकृत है, जिसमें शिवलिंग स्थापित है। इस बार राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहलेश्वर मंदिर की फोटो संस्कृति विभाग के कैलेंडर में प्रकाशित करवाई है।
 

आमंत्रण देते पर्यटन मंत्री

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed