{"_id":"67a332cb1276cc0cda0cf667","slug":"damoh-tigress-fell-into-a-well-in-pench-tiger-reserve-rani-veerangana-was-released-in-rani-durgavati-tiger-reserve-got-another-new-guest-there-are-already-more-than-20-tigers-damoh-news-c-1-1-noi1223-2595569-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पेंच टाइगर रिजर्व में कुएं में गिरी बाघिन रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंची, पहले से हैं 20 बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पेंच टाइगर रिजर्व में कुएं में गिरी बाघिन रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व पहुंची, पहले से हैं 20 बाघ
Wed, 05 Feb 2025 05:17 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:17 PM IST
सार
पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान कुएं में गिरी बाघिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही जंगल में छोड़ा गया। इससे वहां बाघों की संख्या बढ़ी है। वन विभाग ने इसे नौरादेही के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया है।
विज्ञापन
कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ी गई बाघिन
विस्तार
दमोह जिले के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही अभ्यारण्य को एक नई बाघिन की सौगात मिली है। मंगलवार रात पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू कर लाई गई इस बाघिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह, यह बाघिन पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा बफर परिक्षेत्र में एक किसान के कुएं में गिर गई थी। वह जंगली सूअर का शिकार कर रही थी, लेकिन भागते समय सूअर सहित कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों ने दोनों को कुएं में संघर्ष करते देखा और वन विभाग को सूचना दी।
चार घंटे चला रेस्क्यू अभियान
वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद बाघिन और जंगली सूअर को सुरक्षित बाहर निकाला। दिलचस्प बात यह रही कि बाघिन ने पानी में रहते हुए भी सूअर का शिकार नहीं किया। कई घंटों तक दोनों कुएं में एक-दूसरे के साथ रहे। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों को बाहर निकाला, जहां बाघिन को वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही जंगल में भेजा गया, जबकि जंगली सूअर को पास के ही जंगल में छोड़ दिया गया।
नौरादेही में बढ़ी बाघों की संख्या
नौरादेही अभ्यारण्य में पहले से 20 से अधिक बाघ मौजूद हैं। नई बाघिन के आगमन से यहां बाघों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का अहम हिस्सा है और बाघों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।
विज्ञापन
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार ने बताया कि बाघिन करीब तीन वर्ष की है और उसे पूरी सुरक्षा के साथ नौरादेही में छोड़ा गया है। वहीं, नौरादेही के प्रभारी उपवन मंडल अधिकारी प्रतीक दुबे ने कहा कि बाघिन को कहां छोड़ा गया है, इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी, लेकिन यह अभ्यारण्य के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। इस घटनाक्रम से नौरादेही अभ्यारण्य में वन्यजीव संरक्षण को नई मजबूती मिली है। बाघों की संख्या में वृद्धि से न केवल जैव विविधता बढ़ेगी, बल्कि यह क्षेत्र पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होगा।