फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   There is no electricity in the village and the officials handed over meters to the villagers in Damoh

Damoh News: गांव में बिजली नहीं और अधिकारियों ने ग्रामीणों को थमा दिए मीटर, शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण

Tue, 01 Oct 2024 04:04 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 04:04 PM IST
सार

Damoh: वनांचल गांव में रहने वाले ग्रामीणों के साथ बिजली कंपनी के द्वारा एक अनोखा मजाक किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव में बिजली लाइन ही नहीं पहुंची और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को मीटर थमा दिए।

विज्ञापन
There is no electricity in the village and the officials handed over meters to the villagers in Damoh
ज्ञापन देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के हटा ब्लाक अंतर्गत आने वाले वनांचल गांव में रहने वाले ग्रामीणों के साथ बिजली कंपनी के द्वारा एक अनोखा मजाक किया गया है। यहां करीब पांच गांव में बिजली लाइन ही नहीं पहुंची और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों को मीटर थमा दिए। एक बार तो इन ग्रामीणों को बिजली बिल भी दे दिए।
विज्ञापन


बिजली न होने की समस्या से परेशान होकर यह ग्रामीण मंगलवार को मीटर लेकर जिला पंचायत सदस्य के साथ बड़ी संख्या में दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए एक ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 15 दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वह बिजली स्टेशन के अंदर धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य अभिषेक जैन के साथ बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत दमोतीपुरा, नारायणपुरा के सूरजपुरा, मनकपुरा, डोंगरपुरा, कुंवरपुरा गांव के ग्रामीण मीटर लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। इन ग्रामीणों ने बताया कि आज तक उनके गांव में बिजली नहीं पहुंची है। करीब 350 परिवार निवास करते हैं जो आजादी से लेकर आज तक बिजली की बांट जोह रहे है। यह सभी जंगली क्षेत्र में रहते हैं। बिजली न होने से जंगली जीव व जहरीले जीवों का हमेशा ही खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न होने से गांव के सभी बच्चों का भविष्य अंधकार में है और किसान समय पर सिंचाई भी नहीं कर पाते है। हम लोगों को बिजली की सुविधा तो दी नहीं गई और बिजली मीटर थमा दिए गए। जबकि ग्रामीणों के द्वारा बिजली की मांग को लेकर कई वर्षों से शासन-प्रशासन को आवेदन दिये जा रहे है।

शिविर में भी इसकी मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। जनप्रतिनिधि, विधायक, मंत्री सभी को आवेदन एवं ज्ञापन दे चुके है, सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बिजली विभाग द्वारा गांव में सभी परिवारों के सदस्यों के आधार कार्ड लेकर बिजली मीटर वितरित कर दिये गये है। जबकि न तो गांव में बिजली पोल लगाये गए हैं न ही बिजली सप्लाई के लिये लाइन फैलाई गई है। किसी भी घर में कनेक्शन भी नहीं है, एक बार तो बिजली बिल भी थमाया जा चुका है फिर वापस ले लिये गये।


ग्रामीणों की मांग है कि सरकार जब गांवों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रही है, तो हमारे गांवों को भी बिजली की सुविधा से जोड़ा जाए। ग्रामीणों ने अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि 15 दिन में हमारे गांवों को बिजली सुविधा से जोड़ा जाये। यदि ऐसा नहीं होता तो गांव के सभी लोग अपने परिवार के साथ रजपुरा बिजली स्टेशन में धरना प्रदर्शन करने मजबूर होंगे। हालांकि अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed