फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Theft worth lakhs in jewelers and grocery shop in Batiagarh, incident captured in CCTV

Damoh News: बटियागढ़ में ज्वेलर्स और किराना दुकान में लाखों की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 28 Sep 2024 11:07 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

पीड़ित जितेंद्र जैन ने बताया की शुक्रवार की रात में उनकी दुकान में चोरी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार-पांच अज्ञात लोग चोरी करते कैद हुए हैं। पहले आरोपियों ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की इसके बाद किराना दुकान का शटर तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Damoh Theft worth lakhs in jewelers and grocery shop in Batiagarh, incident captured in CCTV
सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र की एक किराना दुकान और एक ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार की रात अज्ञात आरोपी एक कार से चोरी करने पहुंचे थे। घटना रात करीब ढाई से 3:00 बजे की है। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक कार दुकान के सामने आकर खड़ी हुई, जिसमें से कुछ अज्ञात चोर उतरते दिख रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित जितेंद्र जैन ने बताया की शुक्रवार की रात में उनकी दुकान में चोरी हुई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार-पांच अज्ञात लोग चोरी करते कैद हुए हैं। पहले आरोपियों ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की और वहां शोकेस में रखा सोने, चांदी का सामान चुरा लिया। इसके बाद बाजू में संचालित किराने की दुकान का शटर भी तोड़ा और वहां कैश काउंटर से रुपए निकाल कर ले गए। करीब साढ़े तीन लाख रुपए की चोरी हुई है। इस घटना को चार-पांच लोगों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि चोर निर्भीक तरीके से चोरी को घटना को अंजाम दे रहे हैं। जैसे उन्हें पहले से पता है कहां कौन सी सामग्री रखी है। बटियागढ़ पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी मौके पर पहुंची और  फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed