फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Theft of Rs 7.5 lakh in cooperative bank was to repay the loan of online game, police revealed

Damoh News: ऑनलाइन गेम का कर्ज चुकाने की थी सहकारी बैंक में साढ़े सात लाख की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 09 Oct 2024 09:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 09:12 PM IST
सार

हिमांशु पर ऑनलाइन गेम का कर्ज था जिसे चुकाने के लिए दोस्तो के साथ साजिश रची थी। वह सहाकारी बैंक के बगल में ही रहता है। जिस कारण बैंक में आना जाना  रहता था। उसे मालूम था कि लॉकर कहां है। आरोपियों से चोरी की रकम बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
Damoh Theft of Rs 7.5 lakh in cooperative bank was to repay the loan of online game, police revealed
खाली पड़ी तिजोरी

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत सहकारी बैंक में हुई साढ़े सात लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुए कर्ज को चुकाने के लिए एक युवक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर बैंक से 7 लाख 50 हजार रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना चार अक्तूबर की है। पांच अक्टूबर को जब बैंक कर्मचारी पहुंचे तब उन्हे जानकारी लगी और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने मिलकर बैंक की दीवार में छेद किया और लॉकर में रखे रुपए गायब कर दिए। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। तीनों में वारदात का मास्टर माइंड हिमांशु उर्फ निक्की दीक्षित है। इसके पिता महेंद्र दीक्षित पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तेजगढ़ के जिला सहकारी बैंक में 4 अक्तूबर की रात में दीवार में छेद करके चोरी की गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला बैंक की तिजोरी में 22 लाख 50,000 रुपए रखे थे। इसमें से 7 लाख 50,000 रुपए चोरी हो गए थे। शेष 15 लाख अलग लॉकर में रखे मिले। आसपास की पड़ताल और पूछताछ में पता चला कि बैंक के बाजू में रहने वाला हिमांशु उर्फ निक्की दीक्षित पिता महेंद्र दीक्षित निवासी तेजगढ़, दीपक उर्फ दिप्पू पिता रंजीत सिंह लोधी निवासी तेजगढ़, अंशुल पिता रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी तेजगढ़ तीनों मिलकर बैंक के आसपास देखे गए। पुलिस ने तीनों को बुलाया और पूछताछ की तो तीनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात का मास्टर माइंड है हिमांशु
तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तीनों एक साथ रहते थे। इनमें हिमांशु ही वारदात का मास्टर माइंड निकला। ऑनलाइन गेम खेलन के चलते इस पर आर्थिक तंगी गई थी। कर्जा चुकाने के लिए हिमांशु ने साजिश रची थी। वह सहाकारी बैंक के बगल में ही रहता है। उसके दोनों साथी भी बैंक के 100 मीटर के दायरे में ही रहते हैं। जिस कारण इनका बैंक में आना जाना हमेशा रहता था। बैंक के अंदर जाकर उन्होंने पूरा मुआयना कर लिया था। साथ ही इनको मालूम था कि लॉकर कहां है। तीनों से चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed