फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Theft in farmer's house in broad daylight, thieves took away cash and jewelery

Damoh News: दिनदहाड़े किसान घर में चोरी, नगदी सहित गहने ले उड़े चोर, करनपुरा गांव की घटना

Fri, 18 Oct 2024 10:15 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 10:15 PM IST
सार

किसान तेजी लाल अपनी पत्नी पार्वती धनगर के साथ फसल की कटाई करने के लिए खेत गया हुआ था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां थी। दोपहर में मां अपने बेटे, बहू के लिए खाना देने खेत गई थी उसी दौरान सूना घर पाकर चोरों ने चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
Damoh Theft in farmer's house in broad daylight, thieves took away cash and jewelery
जानकारी देती किसान की पत्नी

विस्तार

दमोह जिले के जबेरा थाना के करनपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर किसान के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर घर के अंदर रखी एक पेटी उठा ले गए, जिसमें नगदी सहित सोने, चांदी के गहने रखे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान तेजी लाल अपनी पत्नी पार्वती धनगर के साथ फसल की कटाई करने के लिए खेत गया हुआ था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां थी। दोपहर में मां अपने बेटे, बहू के लिए खाना देने खेत गई थी उसी दौरान सूना घर पाकर चोरों ने चोरी की वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे दिया। घर से खेत आने जाने में सिर्फ 40 मिनट का समय लगा। इतनी देर में चोरों ने घर के अंदर रखी पेटी गायब कर दी।
विज्ञापन


किसान ने बताया जब मां खेत से घर लौटी तो दरवाजे खुले हुए थे और ताला आंगन में पड़ा हुआ था। अंदर देखा तो घर में रखी पेटी गायब मिली। जिसमें पत्नी के चांदी के दो डोरा, पायल, सोने का लॉकेट, पांचाली, कानों के फूल, चांदी की संतान साते की चूड़ियां, दस हजार नगदी जमीन जायदाद के कागजात रखे हुए थे। चोर पेटी सहित सब कुछ ले गए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मां ने वापस खेत में पहुंच कर दी। जिसके बाद जबेरा थाने में इसकी सूचना दी गई पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed