{"_id":"6729891d6f055f0f3e0797f8","slug":"damoh-the-young-man-took-out-his-favorite-gold-ring-and-as-soon-as-he-wore-it-he-dodged-it-and-ran-away-the-incident-was-captured-in-cctv-damoh-news-c-1-1-noi1223-2283951-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मनपसंद सोने की अंगूठी निकलवाई और पहनते ही चकमा देकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मनपसंद सोने की अंगूठी निकलवाई और पहनते ही चकमा देकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Tue, 05 Nov 2024 12:16 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:16 PM IST
सार
प्यासी ज्वेलर्स दुकान से युवक ने अपनी पसंद की अंगूठी निकलवाई और अंगुली में पहनकर देखने की बात करते ही दौड़ लगा दी दोनों अंगूठी 5 ग्राम सोने की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
अंगूठी पसंद करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के टंडन बिल्डिंग में संचालित प्यासी ज्वेलर्स दुकान से एक युवक दुकानदार को चमका देकर 5 ग्राम सोने की दो अगूंठी लेकर भाग गया। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक ने अपनी पसंद की अंगूठी निकलवाई और अंगुली में पहनकर देखने की बात करते ही दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
दुकान संचालक नारायण प्रसाद प्यासी ने बताया कि सोमवार को वह एवं उनका नौकर दुकान में थे। इसी बीच एक युवक मुंह पर मास्क लगाए आया और मोबाइल पर एक अगूंठी दिखाते हुए कहा कि मुझे इस डिजाइन की अगूंठी चाहिए। तब उन्होंने उसी डिजाइन की अगूंठी दिखाई, लेकिन उसका नाप थोड़ा बड़ा हो रहा था। युवक ने कहा मुझे यही अगूंठी चाहिए तो उन्होंने पास के एक सराफा दुकानदार के पास अगूंठी को कटवाने के लिए भेजा। इसके बाद वह युवक बाहर चला गया। कुछ देर बाद वह आया और कहा कि मेरी अंगूठी तैयार हो गई। तब उन्होंने कहा कि आ रही है।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने कुछ और अगूंठी की डिजाइन दिखाने के लिए कहा। उन्होंने दो अन्य अगूंठी उसे दिखाई। युवक ने अपने हाथ में अगूंठी पहन ली। इसके बाद जैसे ही वह डिब्बा रखने लगे। युवक ने कांच का दरवाजा खोला और बिना चप्पल पहने नंगे पैर दौड़ लगा दी। यह देखकर वह भी दुकान से बाहर आए, लेकिन तब तक युवक बकौली चौराहे की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी स्कूटी से बकौली चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर व बस स्टैंड तक खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों अगूंठी का वजन 5 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है। इधर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की पताशाजी की जा रही है।
