फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The X-ray machine of the Community Health Centre was shut down in damoh

Damoh: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन पड़ी बंद, विवाद में घायलों को जाना पड़ रहा 80 किमी दूर

Tue, 10 Dec 2024 09:30 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 09:30 AM IST
सार

तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरा मशीन तीन महीने से बंद पड़ी है। मरीजों का एक्सरा तो निजी सेंटर पर अधिक पैसे देने पर हो जाता है, लेकिन विवाद के दौरान घायल हुए लोगों 80 किमी दूर दमोह जिला अस्पताल में एक्सरा कराने आना पड़ रहा है।

विज्ञापन
The X-ray machine of the Community Health Centre was shut down in damoh
बंद पड़ी एक्सरा मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक्सरे मशीन तीन महीने से बंद पड़ी है, जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका एक्सरे तो निजी सेंटर पर अधिक पैसे देने पर हो जाता है, लेकिन घायल हुए लोगों 80 किमी दूर दमोह जिला अस्पताल में एक्सरे कराने जाना पड़ रहा है, क्योंकि निजी अस्पताल में जो एक्सरे होता है, पुलिस विभाग उसे मान्य नहीं करता। इससे पीड़ित को दमोह आना पड़ता है। दमोह जिला अस्पताल में भी परेशानी कम नहीं होती। यहां एक्सरे केवल दो बजे तक होता है उसके बाद प्राइवेट में एक्सरे हो सकता है।

विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने वालों की बढ़ती है परेशानी
तेंदूखेड़ा पुलिस थाना, तेजगढ़, तारादेही थाने के अधीन बहुत से गांव आते हैं। इन गांव में आए दिन विवाद और हादसे भी होते हैं और थानों में मामले दर्ज होते हैं। इनमें कई बार घायल के शरीर में चोट और हाथ, पैर टूटने संबंधी मामले दर्ज होते हैं। तीन महीने पहले तक इन सभी के एक्सरे तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होते थे, लेकिन अब तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा बंद पड़ी है। इसलिए पीड़ित लोगों को मजबूरी में जिला अस्पताल जाना पड़ता है। साथ में पुलिसकर्मी भी जाते है। जिसके कारण आम व्यक्ति पर इसका खर्च बहुत ज्यादा पड़ रहा है, लेकिन उनकी मजबूरी है।
विज्ञापन


बाइक पर गया जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में भी दो बजे तक एक्सरे होता है। इस समस्या को लेकर तेंदूखेड़ा और आसपास के लोगों को एक्सरे कराने के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि कई गांव तो ऐसे हैं, जहां वाहनों का आवगमन नहीं होता। ग्रामीण पहले तेंदूखेड़ा आएंगे, उसके बाद उनको वाहन मिलता है या फिर उनको स्वयं के वाहन से आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला सोमवार को तेंदूखेड़ा थाने में सामने आया। जामुन पिंडराई गांव निवासी आरजू पिता धनीराम आदिवासी का विवाद हो गया था। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई थी। पुलिस ने उससे एक्सरे कराने की सलाह दी, वह अपने नाती के साथ पहले तेंदूखेड़ा आया। उसके बाद बाइक पर सवार होकर दमोह गया। आरजू के साथ आई उसकी भतीजी मनीषा आदिवासी ने बताया विवाद में उसके चाचा को चोटें आई थीं। तेंदूखेड़ा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे की सुविधा नहीं मिली। गांव तक कोई वाहन आता जाता नहीं है। इसलिए हम लोग बाइक से तेंदूखेड़ा और वहां से 80 किमी दूर दमोह गए। 


तेंदूखेड़ा सीबीएमओ डॉक्टर आरआर बागरी ने बताया तीन महीने से एक्सरे मशीन बंद है। लगातार जिले में पत्राचार किए हैं, लेकिन अभी सुधार नही हुआ है। सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन ने कहा सीबीएमओ ही मशीन की शिकायत कंपनी को ऑन लाइन करेंगे, जब वहां से कोई संतुष्ट जवाब न मिले तो वह मुझे बताएं। फिर भी इस मामले को दिखवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed