{"_id":"66b43f278f7db2039d0e5c7b","slug":"damoh-the-work-on-the-rpf-police-station-building-at-the-railway-station-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs-40-lakh-was-stuck-for-two-years-damoh-news-c-1-1-noi1223-1974923-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: ठेकेदार की मौत, रेलवे स्टेशन पर 40 लाख में बनने वाले आरपीएफ थाने की बिल्डिंग का काम दो साल से अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: ठेकेदार की मौत, रेलवे स्टेशन पर 40 लाख में बनने वाले आरपीएफ थाने की बिल्डिंग का काम दो साल से अटका
Thu, 08 Aug 2024 11:56 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:56 AM IST
सार
रेलवे के आईओडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना की बिल्डिंग का काम प्रारंभ होना है। नई एजेंसी तय करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ठेकेदार की मौत के बाद अटक गया प्लान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में 40 लाख रुपए की लागत से बन रही आरपीएफ थाने की नई बिल्डिंग का काम पिछले दो साल से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार की डेढ़ साल पहले हुई मौत के बाद से नई एजेंसी तय नहीं हो पाई, जिससे थाने के विस्तार का काम अटक गया है। इस नए आधुनिक थाने में कैमरा कक्ष, महिला जेल, पूछताछ केंद्र, बैठक रूम और कवर्ड एरिया को बढ़ाया जाना था, लेकिन पिलर स्तर तक काम होने के बाद आगे का काम रुक गया है।
विज्ञापन
दमोह रेलवे स्टेशन के विकास कार्य और सौंदर्याकरण तेजी से चल रहा है, लेकिन आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष का काम रुका पड़ा है। पहले 40 लाख रुपए की लागत से आरपीएफ थाना तैयार होना था। मंगत वाधवा नाम के ठेकेदार ने आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष बनाने का ठेका लिया था। लेकिन, उनकी मौत के बाद काम इनका काम रुक गया।
विज्ञापन
वर्तमान में केवल रेलवे स्टेशन गेट के सामने काम चल रहा है। इसके बाद आरपीएफ थाना के भवन को डिस्मेंटल कर उसे सर्कुलेटिंग एरिया में अधिकारियों के क्वार्टर के पास नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, मेन गेट में चौराहे की ओर से एंट्री को बंद करते हुए रोड चौड़ीकरण, गेट बनाकर यात्रियों के आवागमन और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
जल्द तय की जाएगी एजेंसी
रेलवे के आईओडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना की बिल्डिंग का काम प्रारंभ होना है। नई एजेंसी तय करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
