{"_id":"6779e45d09b0b3c11206d6c9","slug":"damoh-the-thief-was-afraid-of-god-and-after-stealing-he-said-that-god-was-watching-so-he-did-not-steal-the-silver-utensils-from-the-place-of-worship-the-stolen-goods-were-recovered-damoh-news-c-1-1-noi1223-2488467-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: 'भगवान देख रहे थे इसलिए पूजा घर से नहीं चुराए चांदी के बर्तन', दावा-15 लाख की चोरी का, चोर से मिले इतने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 'भगवान देख रहे थे इसलिए पूजा घर से नहीं चुराए चांदी के बर्तन', दावा-15 लाख की चोरी का, चोर से मिले इतने
Sun, 05 Jan 2025 09:29 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 09:29 AM IST
सार
पथरिया टीआई सुधीर बेगी ने कहा कि फरियादी ने शिकायत में चोरी की रकम 15 से 20 लाख रुपये बताई थी। जांच के दौरान इतनी बड़ी चोरी के सबूत नहीं मिले हैं। चोर से 30-35 हजार का माल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चोरी की जानकारी लेती पुलिस
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी को चोरी वाले घर ले जाया गया, जहां उसने कहा कि भगवान देख रहे थे इसलिए उसने पूजा घर में रखे चांदी के बर्तन नहीं चुराए थे। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई कि भगवान में इतनी आस्था होने के बाद भी उसने चोरी की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पथरिया में एक जैन परिवार के घर 1 जनवरी की रात चोरी हुई थी। शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे 20 हजार रुपये का कर्ज चुकाना था, इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित जैन परिवार ने घर से करीब 15 से 20 लाख रुपये की चोरी होने का दावा किया था, लेकिन आरोपी से बरामद नकदी और जेवरों की कुल कीमत केवल 30 से 35 हजार रुपये निकली।
विज्ञापन
चोर बोला- मंदिरों में चोरी नहीं करता
पथरिया निवासी चोरी के आरोपी गणेश उर्फ हल्ले रैकवार ने बताया कि घर में आचार्यश्री के सामने चांदी के बर्तन रखे हुए थे। उसे लगा कि बाबा देख रहे हैं, इसलिए उसने पूजा के बर्तन नहीं चुराए। आरोपी ने यह भी कहा कि वह मंदिरों में चोरी नहीं करता।
विज्ञापन
बड़ी चोरी के सबूत नहीं मिले
पथरिया टीआई सुधीर बेगी ने जानकारी दी कि पथरिया निवासी मनीष पिता देवेंद्र जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर में लाखों की चोरी हुई है। शिकायत में चोरी की रकम 15 से 20 लाख रुपये बताई गई थी। जांच के दौरान इतनी बड़ी चोरी के सबूत नहीं मिले। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर की बड़ी अलमारी वह नहीं तोड़ पाया, जिसमें ज्यादातर जेवर और नकदी रखे हुए थे। उसने एक छोटी अलमारी को तोड़ा और वहां से करीब 5000 रुपये नकद और सोने-चांदी के कुछ जेवर चुरा लिए। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 30 से 35 हजार रुपये है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर आरोपी गणेश उर्फ हल्ले रैकवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
