फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The swollen wild drain blocked the way for the ambulance

Damoh: नाले की पुलिया पर बह रहे पानी ने रोका एंबुलेंस का रास्ता, दर्द से कराह रही थी गर्भवती, फिर पहुंची SDRF

Sun, 04 Aug 2024 02:32 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

नाले की पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण दर्द से कराह रही गर्भवती महिला अस्पताल नहीं जा पा रही थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला को खाट पर लिटाकर दूसरी ओर पहुंचाया। उसे मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Damoh The swollen wild drain blocked the way for the ambulance
इस तरह गर्भवती महिला को दूसरी ओर ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे कई मुख्य मार्गों का संपर्क टूट गया है। हटा तहसील के वनांचल गांव पाटन में एक गर्भवती महिला उफनते नाले के पुल पर फंस गई। महिला को लेने पहुंची एंबुलेंस भी नाले के उफान के कारण वापस लौट गई। इस दौरान, महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ती जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंचाया। महिला को मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन


पाटन गांव निवासी महेश यादव ने बताया कि उसकी पत्नी गीता यादव को रविवार सुबह से प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल जाना था, लेकिन मुख्य मार्ग और गांव के बीच का लमती नाला उफान पर है। पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण उसे पार करना मुश्किल था। अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई, लेकिन पुलिया पर पानी अधिक होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। इधर, गर्भवती महिला दर्द से तड़प रही थी, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। मौके पर गांव की कुछ महिलाएं भी मौजूद थी, जो स्थिति बिगड़ने पर सड़क पर ही प्रसव के लिए तैयार थीं। 
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और उसने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर दूसरी ओर पहुंचाया। मौके पर एसडीएम राकेश मरकाम और मेडिकल टीम भी मौजूद थी। महिला को मड़ियादो स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मड़ियादो जिला पंचायत सदस्य अभिषेक जैन ने बताया कि इस मार्ग पर पुल का निर्माण नहीं होने से बारिश के मौसम में अक्सर लोग परेशान होते हैं। लमती नाला उफान पर होने के कारण पाटन गांव का मड़ियादो और हटा तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed