{"_id":"67863b0d214370808c0575b7","slug":"damoh-the-sarpanchs-son-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-pickup-the-deceased-could-be-identified-after-a-long-time-the-police-seized-the-pickup-and-took-the-case-under-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2519413-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच के बेटे की मौके पर मौत, काफी देर बाद हो पाई मृतक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सरपंच के बेटे की मौके पर मौत, काफी देर बाद हो पाई मृतक की शिनाख्त
Tue, 14 Jan 2025 08:53 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:53 PM IST
सार
मामा की बेटी के लिए लड़का देखकर आ रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक सरपंच का बेटा था। शव सड़क पर पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसके शव को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जब्त की गई पिकअप।
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार सरपंच पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। इसके बाद राहगीरों ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली, तब मृतक की पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाकर पिकअप को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक मामा की बेटी की शादी के लिए लड़का देखने गया था।
छात्रावास के सामने हुई घटना
दरअसल, सोमवार रात एक युवक मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक युवक की पहचान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पेट्रोल पंप पर खड़ी एक पिकअप का कांच फूटा हुआ और सामने का बम्पर क्षतिग्रस्त पाया। जानकारी लेने पर पता चला कि इसी पिकअप से बाइक सवार की टक्कर हुई है। मृतक युवक का नाम नरेंद्र गोंड़, निवासी पाठादो, बताया गया। युवक तेंदूखेड़ा से अपने गृह ग्राम जा रहा था, वहीं दूसरी ओर से पिकअप आ रही थी। दोनों वाहनों की छात्रावास के पास टक्कर हो गई।
लड़का देखकर लौटे थे वापस
मृतक युवक सुबह अपने मामा बसोरी ठाकुर (खगोरिया) के साथ गोरझामार के समीप सुर्खी में उनकी बेटी के लिए लड़का देखने गया था। मृतक के मामा ने बताया कि उनका भांजा शाम को ही सुर्खी से वापस तेंदूखेड़ा आया था। इसके बाद वे अपने गांव खगोरिया चले गए थे और भांजे को तेंदूखेड़ा में छोड़ गए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि भांजे का एक्सीडेंट हो गया है। मृतक के पिता गोपाल ठाकुर, पाठादो ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। उन्होंने बताया कि तेंदूखेड़ा जनपद में उनका प्रशिक्षण था, इसलिए वे दिन में तेंदूखेड़ा आए थे और शाम को अपने घर लौट गए थे। रात में उन्हें इस घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
शव परिजनों को सौंपा
तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवाल ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिकअप को जब्त कर मामले की जांच जारी है।