{"_id":"671070ba2eb483aa5f020ae8","slug":"damoh-the-play-marriage-proposal-shows-false-self-esteem-20th-national-drama-festival-begins-damoh-news-c-1-1-noi1223-2223417-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: झूठे आत्मसम्मान को दिखाता है नाटक शादी का प्रस्ताव, 20वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: झूठे आत्मसम्मान को दिखाता है नाटक शादी का प्रस्ताव, 20वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह शुरू
Thu, 17 Oct 2024 08:17 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:17 AM IST
सार
बुधवार से नाट्य समारोह आयोजन की शुरुआत हुई। रसियन साहित्यकार अंतोन चेखव के नाटक द प्रपोजल के रूपांतरण को शादी के प्रस्ताव के नाम से किया गया। यह नाटक पांच किरदारों के इर्द गिर्द घूमता है। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
विज्ञापन
नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार
विस्तार
दमोह शहर के मानस भवन में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से युवा नाट्य मंच दमोह द्वारा चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के आयोजन की बुधवार से शुरुआत की गई। राष्ट्रीय नाट्य समारोह के पहले दिवस हास्य नाटक शादी का प्रस्ताव की प्रस्तुति स्थानीय संस्था युवा नाट्य मंच द्वारा दी गई।
रसियन साहित्यकार अंतोन चेखव के नाटक द प्रपोजल के रूपांतरण को शादी के प्रस्ताव के नाम से किया गया। यह नाटक पांच किरदारों के इर्द गिर्द घूमता है। कहानी में एक रहीस जमीदार लोमोव है जो गांव के किसान चुबुकोब की बेटी नतालिया से प्रेम करता है और शादी की मंशा से शादी का प्रस्ताव लेकर उसके घर जाता है, लेकिन शादी के प्रस्ताव के पूर्व ही जमीन के विवाद को लेकर नतालिया और लोगों के बीच विवाद शुरू हो जाता है। झगड़े को लेकर दोनों एक दूसरे से नाराज रहते हैं, लेकिन मन ही मन प्रेम के चलते दोनों एक दूसरे से विवाह भी करना चाहते हैं और इसी कहानी पर नाटक का ताना-बाना बुना हुआ है।
कलाकारों ने पात्र को बनाया समसामयिक
नाटक के कलाकारों में वृद्ध चुबुकोव की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची है, जिन्होंने इस नाटक का निर्देशन भी किया है और पूरे नाटक में उनका अनुभव साफ नजर आता है और अंग्रेजी भाषा के रूपांतरण के बाद भी वह नाटक को स्थानीय लोगों और परिवेश से जोड़ने में सफल है। वही नतालिया की भूमिका में शिवानी बाल्मिक ने पात्र को बखूबी निभाया है। लोमोब की भूमिका में बृजेंद्र राठौर है जिन्होंने अपने पात्र पर पूरी पकड़ नाटक में रखी और अभिनय का अनुभव साफ नजर आया है।
विज्ञापन
आज दो नाटकों की प्रस्तुति
चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन गुरुवार को प्रसिद्ध कहानीकार कथाकार व साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद को समर्पित करते हुए मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित दो नाटकों की प्रस्तुति होगी। इसमें पहली प्रस्तुति शाम 7 बजे अन्वेषण थिएटर ग्रुप सागर द्वारा बड़े भाई साहब और द्वितीय प्रस्तुति युवा नाट्य मंच दमोह द्वारा पंच परमेश्वर की होगी।