फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   passenger bus was about to overturn and saved his life by jumping in Damoh

Damoh Accident: पलटने वाली थी बस…सवारियों ने कूद-कूदकर बचाई अपनी जान; मडियादो की घटना

Mon, 12 Aug 2024 09:07 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 09:07 AM IST
सार

MP News: दमोह जिले की हटा तहसील अंतर्गत आने वाले मडियादो गांव में रविवार की रात एक यात्री बस पलटते पलटते बच गई। जैसे ही बस के पहिए हवा में उठे बस में सवार यात्रियों ने गेट से कूद कर अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

विज्ञापन
passenger bus was about to overturn and saved his life by jumping in Damoh
हवा में झूलते बस के पहिए

विस्तार

दमोह जिले की हटा तहसील अंतर्गत आने वाले मडियादो गांव में रविवार की रात एक यात्री बस पलटते पलटते बच गई। जैसे ही बस के पहिए हवा में उठे बस में सवार यात्रियों ने गेट से कूद कर अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। गनीमत रही की बस पलटने से बच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस को सड़क पर लाया गया और उसे उसके गंतव्य तक पहुंचाया गया। यह बस दमोह से हटा होते हुए मडियादो की ओर चलती है और घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबे ट्रैवल्स कंपनी की यात्री बस मडियादो से दमोह की ओर चलती है। रविवार शाम वापस मडियादो आ रही थी। रात करीब 9 बजे मडियादो के देवी मंदिर के समीप बस के पहिए केबिल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई तीन फीट गहरी नाली में धंस गए और कंडक्टर साइड बस के टायर हवा में झूल गए। जिससे बस ड्राइवर साइड पूरी झुक गई और अंदर बैठे करीब दस यात्री घबरा गए। जान बचाने गेट से कूदते हुए अपनी जान बचाई। हालांकि बस पलटने से बच गई। चालक और अन्य एक स्टाफ ने भी इसी तरह अपनी जान बचाई। लाइन बिछाने वाली एजेंसी द्वारा सड़क की पिचिंग से सटकर खुदाई की जा रही है जो हादसे की वजह बन रही है।
विज्ञापन


एजेंसी द्वारा सीमांकन किए बिना और ग्राम पंचायत, पीडीडब्ल्यू से विभागीय अनुमति लिए बिना सड़क किनारे खुदाई की जा रही और सही तरीके से उन गड्डों को बंद नहीं किया, जिसके कारण वाहन के धंसने और गिरने की आशंका बनी हुई है। सड़क किनारे खोदी गई नाली में निजी कंपनी द्वारा मिट्टी डाल दी गई, जिससे नाली समझ में नहीं आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed