{"_id":"673221d5b70e0e873a0462e3","slug":"damoh-the-old-employee-turned-out-to-be-the-accused-of-robbing-the-liquor-shop-manager-there-was-a-plan-to-murder-the-evil-was-done-by-not-giving-beer-on-commission-damoh-news-c-1-1-noi1223-2306656-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पुराना कर्मचारी ही निकला शराब दुकान के मैनेजर से लूट का आरोपी, कमीशन पर बियर न देने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पुराना कर्मचारी ही निकला शराब दुकान के मैनेजर से लूट का आरोपी, कमीशन पर बियर न देने से था नाराज
Mon, 11 Nov 2024 11:08 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:08 PM IST
सार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में झलौन शराब दुकान के मैनेजर से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी शराब दुकान का पूर्व कर्मचारी संजू पाल है, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई राशि बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के झलौन शराब दुकान के मैनेजर से रविवार को हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट का मुख्य आरोपी शराब दुकान का पूर्व कर्मचारी निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को झलौन शराब दुकान का मैनेजर राकेश राजपूत एक लाख 70 हजार रुपये लेकर तेंदूखेड़ा आ रहा था, तभी नागाबाबा के पास कार सवार लुटेरों ने उसके बैग को छीन लिया और बाइक को टक्कर मार दी। इससे मैनेजर और उसका साथी खाई में गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तेंदूखेड़ा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने संजू पाल नामक आरोपी को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। संजू ने लूट की घटना को स्वीकार किया और अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूटी गई राशि 1 लाख 71 हजार रुपये भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार के अनुसार, आरोपी संजू पाल पहले शराब दुकान पर काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। संजू को शराब मैनेजर से विवाद था, क्योंकि मैनेजर ने उसे एक बियर कमीशन देने से मना कर दिया था और उसकी अवैध शराब भी पकड़ी थी। इस वजह से उसने मैनेजर को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया, लेकिन योजना सफल नहीं हो पाई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ पहले बैग लूटा और फिर बाइक को टक्कर मारी।
लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई कार को पुलिस ने बमोरी गांव में छिपा पाया। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक और कार भी बरामद की है, जो उन्होंने लूट के बाद छिपाई थी। इस मामले में राजेंद्र लोधी, देवा लोधी, और शैलेन्द्र उर्फ शिल्लू को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की पूरी राशि बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
