फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh JE applied to DM for demarcation of his 130 acres of land illegal occupation of 92 acres of land

Damoh: जेई ने अपनी 130 एकड़ जमीन का सीमांकन कराने DM को दिया आवेदन, नपती में 92 एकड़ भूमि पर निकला अवैध कब्जा

Sun, 15 Dec 2024 09:49 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 09:49 AM IST
सार

शासकीय भूमि पर मिले अवैध कब्जे को लेकर जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा का कहना है कि अभी नपाई चल रही है पूरी नहीं हुई। क्योंकि परिवार के लोग बाहर गए थे। मैंने यह जमीन 20 साल पहले खरीदी थी, जिसमें सागौन के पेड़ भी लगाए थे।

विज्ञापन
Damoh JE applied to DM for demarcation of his 130 acres of land illegal occupation of 92 acres of land
जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या आपने कभी सुना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने ही घर का अच्छा करे, लेकिन पता चला उसका ही बुरा हो जाए। लेकिन ऐसा दमोह जिले में हुआ है। यहां बिजली वितरण कंपनी एसई कार्यालय में पदस्थ जूनियर इंजीनियर चंद्रप्रकाश चोपड़ा और उनके परिवार की बटियागढ़ तहसील अंतर्गत सिंगपुर में अपनी 130 एकड़ जमीन के सीमांकन में 92 एकड़ शासकीय जमीन में अवैध कब्जा मिला है। तहसीलदार द्वारा अपनी रिपोर्ट भी तैयार की गई है।

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह है कि चोपड़ा ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को आवेदन दिया। जब कलेक्टर ने टीम भेजकर नपाई कराई तो यह मामला सामने आ गया। अब तहसीलदार यह कब्जा हटाने की कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर को दिया था आवेदन
बताया गया है कि जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा द्वारा कलेक्टर को अपनी बटियागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में स्वयं और अपने परिवार के लोगों के नाम से दर्ज 130 एकड़ जमीन के नाप के लिए आवेदन दिया था। इस पर कलेक्टर ने बटियागढ़ तहसीलदार को टीम के माध्यम से सीमांकन करने के निर्देश दिए। टीम ने जब सीमांकन के बाद अपना प्रतिवेदन दिया तो इसमें जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा के नाम पर खसरा नंबर 21/1/2 में 9.00 हेक्टेयर, पत्नी राखी चोपड़ा के नाम से खसरा नंबर 21/8 में 8.10 हेक्टेयर, बेटे शुभम उर्फ शिवम के नाम से खसरा नंबर 21/8 में 10.10 हेक्टेयर और बेटी नंदिनी के नाम पर खसरा नंबर 21/7/2 में 4.10 हेक्टेयर सहित अन्य परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज थे। इस सीमांकन में जब जांच की गई तो 92.5 एकड़ जमीन इनके कब्जे में शासकीय पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर इनके द्वारा बनाए गए इस फार्म हाउस में जहां गौ सदन, दो ट्यूबवेल, लगभग सागौन के 80 पेड़ भी लगे हुए हैं। ग्रामीण रत्ती आदिवासी, गोरेलाल आदिवासी ने बताया कि वह इसकी शिकायत पहले भी कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जबेरा में जमीन और गैस एजेंसी
बता दें कि जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा के ही परिवार के नाम पर जबेरा में भी कृषि भूमि के साथ-साथ एचपी की गैस एजेंसी का भी संचालन किया जाता है। हालांकि, शासकीय भूमि पर मिले अवैध कब्जे को लेकर जूनियर इंजीनियर सीपी चोपड़ा का कहना है कि अभी नपाई चल रही है, पूरी नहीं हुई। क्योंकि परिवार के लोग बाहर गए थे, मैंने यह जमीन 20 साल पहले खरीदी थी, जिसमें सागौन के पेड़ भी लगाए थे।


बटियागढ़ के प्रभारी तहसीलदार योगेंद्र चौधरी का कहना है कि सीमांकन करने के लिए आदेश प्राप्त होने पर सीमांकन के बाद 92.5 एकड़ शासकीय जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया, उन्होंने इस जानकारी को नोट कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed