फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Family members took pregnant woman to ambulance by laying her on cot

Damoh News: खाट पर लिटाकर गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक ले गए परिजन, मुख्य मार्ग से गांव जाने के लिए नहीं सड़क

Tue, 06 Aug 2024 03:20 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 03:20 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि 50 साल हो गए अधिकारी से लेकर नेताओं तक सबसे निवेदन कर चुके हैं। पंचायत के सरपंच भी समस्या जानते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। यदि सड़क बन जाएगी तो उनके गांव के लोगों को होने वाली परेशानी समाप्त हो सकेगी।

विज्ञापन
Damoh Family members took pregnant woman to ambulance by laying her on cot
महिला को खाट पर लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में हटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दामोतीपुरा के सूरजपुरा गांव में एक गर्भवती महिला को परिजन खाट पर लिटाकर घुटनों से भरे पानी से होकर एंबुलेंस तक ले गए। यहां मुख्य मार्ग से करीब 400 मीटर दूर तक गांव जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ है और रास्ता नहीं है।

विज्ञापन


जिले में ऐसे कई गांव हैं, जहां मुख्य मार्ग से उनके गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं बनी और इसी कारण बारिश के समय लोग कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सूरजपुरा गांव में सामने आया। मंगलवार को इस गांव की एक महिला शीला रानी पति पूरन आदिवासी 35 को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार के लोगों ने जननी वाहन को फोन लगा दिया। वाहन मुख्य मार्ग पर जाकर खड़ा हो गया। लेकिन गांव जाने वाले रास्ते में पानी भरा हुआ था और ऐसे में वाहन गांव नहीं पहुंच सकता था।
विज्ञापन


वाहन चालक ने परिवार के लोगों को बोला कि वो महिला को मुख्य मार्ग लेकर आ जाए। महिला को तकलीफ अधिक थी, इसलिए परिवार के लोगों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाया और उसे अपने सिर पर रखकर महिला को कीचड़ भरे पानी से निकलकर एंबुलेंस तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि 50 साल हो गए। अधिकारी से लेकर नेताओं तक सबसे निवेदन कर चुके हैं। पंचायत के सरपंच भी समस्या जानते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क बन जाएगी तो उनके गांव के लोगों को होने वाली परेशानी समाप्त हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed