फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two wolves attacked the cattle herd, the injured cow saved the life of the calf in damoh

Damoh News: मवेशियों के झुंड पर दो भेड़ियों ने किया हमला, घायल गाय ने बचाई बछड़े की जान

Mon, 04 Nov 2024 09:39 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 09:39 AM IST
सार

Damoh: भेड़िए मवेशियों के बीच घुस कर बछड़े का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बछड़े की मां बच्चे को बचाने जद्दोजहद कर रही थी। इस संघर्ष में मां घायल हुई, जिसे भेड़ियों के दांत लगने से खून बह रहा था, बछड़ा भी घायल था।

विज्ञापन
Two wolves attacked the cattle herd, the injured cow saved the life of the calf in damoh
बछड़े पर भेड़िए कर रहे हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगल में शिकार करना और शिकार होना आम बात है, लेकिन यदि शिकार आंखों के सामने हो रहा हो और दो जानवरों में मुठभेड़ हो रही हो तो यह नजारा रोमांच भरा होता है। कुछ इसी तरह का नजारा रविवार को प्रत्यक्षदर्शियों के सामने आया, जिसे 400 मीटर की दूरी से उन्होंने इसे अपने कैमरे में कैद किया। दमोह जिले के मडियादो के जंगली नाला भदभदा के समीप भेड़ियों का एक जोड़ा मवेशियों के झुंड में पहुंच कर एक छोटे बछड़े को अपना शिकार बनाने के लिए उसे मां और गायों के समूह से अलग करना चाहते थे, ताकि शिकार आसानी से हो सके।
विज्ञापन


वह कभी समूह की गायों पर हमला कर रहे थे, तो कभी बछड़े का ध्यान भटकाकर गायों के झुंड से बाहर कर शिकार करने की लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन गायों के झुंड की एकता भेड़ियों के जोड़े के मंसूबों पर लगातार पानी फेरने का काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शी भरत विश्वकर्मा ने बताया कि करीब आधा सैकड़ा मवेशी जंगल की ओर से गांव की ओर तेजी से भाग रहे है। मवेशियों पर किसी खतरे को आशंका हुई और मवेशियों की ओर जाकर देखा तो दो भेड़िए मवेशियों के बीच घुस कर बछड़े का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बछड़े की मां अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को बचाने जद्दोजहद कर रही थी।
विज्ञापन


इस संघर्ष में मां घायल भी हुई, जिसे भेड़ियों के दांत लगने से खून बह रहा था, बछड़ा भी घायल था। इसके बाद भी मां बच्चे को बचाने पूरी कोशिश कर रही थी। मवेशियों के बीच एकता भी देखने मिली। जब मां और बच्चे की सुरक्षा मवेशियों के समूह में शामिल करीब आधा दर्जन गाय कर रही थी और वह भेड़ियों को सींग से खदेड़ रही थी। इस तरह से बछड़े का शिकार नहीं हो पाया और भेड़िए जंगल के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed