{"_id":"66c8046bfef4b2e9240c7eb9","slug":"damoh-the-child-got-pimples-on-his-face-due-to-the-treatment-of-quack-doctor-treatment-is-going-on-in-civil-hospital-damoh-news-c-1-1-noi1223-2024015-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे के चेहरे पर आए फोले, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्चे के चेहरे पर आए फोले, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज
Fri, 23 Aug 2024 10:07 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:07 AM IST
सार
डाॅक्टर अनंत कुमार ने बताया कि दवा का इन्फेक्शन हो जाने से चेहरे और शरीर में सूजन और फोले आ गए हैं। मरीज का इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सही है। सीएमएचओ डॉ मुकेश जैन ने कहा कि बिना डिग्री वाले झोलाछाप डाक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मरीज की जांच करते डाक्टर
विस्तार
दमोह जिले के हटा विकासखंड के गेसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक झोलाछाप डाॅक्टर के इलाज से 16 वर्षीय किशोर के चेहरे पर फोले पड़ गए। तेज जलन होने पर परिजन गुरुवार शाम को उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों के द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया।
जिले में पिछले पांच महीने से लगातार झोलाछाप डॉक्टरों पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। इस तरह के डाॅक्टरों के क्लीनिक और अस्पताल को सील किया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ झोलाछाप डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं। इसमें उन लोगों की गलती भी मानी जाएगी जो इलाज कराने उनके पास पहुंचते हैं। इसी तरह का मामला गैसाबाद क्षेत्र से आया है। जहां, एक झोलाछाप बंगाली डाॅक्टर ग्रामीणों का इलाज कर रहा है। मोहरी गांव निवासी 16 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार को बुखार आने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए थे।
बंगाली डॉक्टर ने गुरुवार सुबह मरीज को दवा खाने के लिए दे दी। बच्चे ने दवा खाई तो कुछ देर बाद उसके मुंह पर फोले आ गए और तेज जलन होने लगी। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे। मरीज के बड़े भाई विजय अहिरवार ने बताया कि गैसाबाद में बंगाली डॉक्टर के यहां इलाज कराने के बाद छोटे भाई के चेहरे पर फोले आ गए हैं, अब उसका इलाज सिविल अस्पताल हटा में किया जा रहा है।