{"_id":"67510a32e3462cbef4050218","slug":"damoh-the-car-of-the-liquor-shop-manager-who-was-carrying-cash-overturned-in-a-ditch-the-manager-died-his-companion-was-injured-the-accident-happened-while-coming-from-balakot-to-imalia-damoh-news-c-1-1-noi1223-2384925-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कार खाई में पलटी, शराब दुकान के मैनेजर की मौत, साथी घायल, बालाकोट से कैश लेकर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कार खाई में पलटी, शराब दुकान के मैनेजर की मौत, साथी घायल, बालाकोट से कैश लेकर लौट रहे थे
Thu, 05 Dec 2024 08:01 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:01 AM IST
सार
दमोह के इमलिया चौकी क्षेत्र में एक कार खाई में पटल गई, हादसे में शराब दुकान के मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की लेकर दो कारण सामने आए हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक
विस्तार
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत इमलिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात शराब दुकान के मैनेजर की तेज रफ्तार कार खाई में पलटने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी कर्मचारी घायल हो गया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक बालाकोट शराब दुकान का मैनेजर था। हादसे की सूचना बिहार में रहने वाले मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे को लेकर दो कारण सामने आए हैं। पहला यह कि मैनेजर कार से दूसरे वाहन का पीछा कर रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। वहीं, दूसरी यह कि कार अचानक मोड़ पर बेकाबू हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
बुलेरो में दो युवक थे सवार
घटना के समय मैनेजर वीरेंद्र सिंह गुर्जर निवासी बिहार कार चला रहा था और साथी कर्मचारी महेंद्र बगल वाली सीट पर बैठा था। दोनों बालाकोट से इमलिया कैश लेकर आ रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही इमलिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मैनेजर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिहार निवासी है मृतक
मृतक युवक अरविंद सिंह बिहार का रहने वाला था और बालाकोट शराब दुकान का मैनेजर था। वह जयसवाल शराब कंपनी में काम करता था, जो तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शराब दुकानों का ठेका रखती है। दूसरे घायल साथी महेंद्र ने बताया कि वे लोग बालाकोट से इमलिया शराब दुकान का कैश लेकर आ रहे थे। इस दौरान मनका और हरदुआ के बीच बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसके बाद पुलिस हमें जिला अस्पताल लेकर आई।
आज होगा पीएम
इमलिया चौकी प्रभारी अक्षेंद्र नाथ ने बताया कि मृतक का शव जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। बुधवार रात मृतक के परिजन दमोह पहुंचे हैं। आज गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले को जांच में लिया गया है।

