फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The ancient Rukmani Math will be rejuvenated in Damoh

Damoh News: प्राचीन रुक्मणी मठ का होगा कायाकल्प, सरकार के तीन मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन

Sun, 02 Feb 2025 12:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 12:18 PM IST
सार

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि माता रुक्मणी के मंदिर परिसर के विकास की योजना बनाई गई है। मठ के सौंदर्याकरण का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
The ancient Rukmani Math will be rejuvenated in Damoh
माता रुक्मणि की प्राचीन प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पटेरा तहसील के कुंडलपुर स्थित प्राचीन रुक्मणी मठ का अब नया स्वरूप दिखाई देगा, क्योंकि यहां करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। शनिवार को मध्य प्रदेश शासन के पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और पशुपालन मंत्री लखन पटेल की उपस्थिति में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि माता रुक्मणी की प्रतिमा की स्थापना के बाद अब मंदिर परिसर के समग्र विकास की योजना बनाई गई है। स्थानीय लोगों की आस्था को देखते हुए मठ के सौंदर्याकरण का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर में सीसी रोड, तालाब निर्माण, घाट, प्रवेश द्वार और चार दीवारी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बने होते तो रूकमणि माता की मूर्ति वापिस नहीं आती।
विज्ञापन


संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने घोषणा की रूकमणि माता मंदिर परिसर में पारंपरिक मेला लगाया जाएगा और शासन के कलेंडर में रूकमणि महोत्सव की तिथि तय करेंगे। क्योंकि इस परिसर को सुरक्षित रखने की जरूरत है। बता दें है कि वर्ष 2005 में इसी मठ से माता रुक्मणी की प्राचीन प्रतिमा चोरी हो गई थी, जो बाद में राजस्थान में बरामद हुई। प्रतिमा को पहले ग्यारसपुर संग्रहालय में रखा गया और तीन वर्ष पूर्व दमोह के रानी दमयंती संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया। अब यह प्रतिमा पुनः मूल स्थान रुक्मणी मठ में स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed