फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh administration demolished the dilapidated two-storey building the next day, with officials still present

Damoh News: एक दिन विरोध झेल चुका प्रशासन दूसरे दिन पहुंचा तैयारी से, आखिरकार ढहा दिया दो मंजिला जर्जर भवन

Sun, 11 Aug 2024 05:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 11 Aug 2024 05:35 PM IST
सार

जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे चली करवाई में दो पोकलेन मशीन से दमोह के एक जर्जर भवन को गिरा दिया गया। पोकलेन मशीन से पहली मंजिल गिराने के बाद दूसरी मंजिल गिराई गई। यहां आजू बाजू अन्य लोगों के मकान भी बने हैं।
 

विज्ञापन
Damoh administration demolished the dilapidated two-storey building the next day, with officials still present
मशीन से गिराया जा रहा भवन

विस्तार

दमोह शहर के हाकगंज बरंडा में खड़े दो मंजिला मकान को नगर पालिका ने जर्जर घोषित कर दिया है। रविवार को प्रशासन ने इस भवन को गिरा दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे चली करवाई में दो पोकलेन मशीन से इस जर्जर भवन को गिरा दिया गया।
विज्ञापन


इस करवाई को देखने सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। क्योंकि साप्ताहिक बाजार होने के चलते जिले भर से लोग बाजार करने पहुंचे थे, लेकिन वह इस कार्यवाई को देखने पहुंच गए। उसके पहले शनिवार को जिला प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ा था और अधिकारी खाली हाथ लौट आए थे। मकान में रहने वाले किराएदारों का कहना था कि वह 50 साल से इस मकान में रह रहे हैं और अब मकान मालिक जर्जर भवन के बहाने उन्हें मकान से हटाना चाहता है। जबकि न्यायालय से भी वह इस मकान में रहने का हक जीत चुके हैं। शनिवार को टीम वापस हो गई लेकिन रविवार सुबह 11 बजे से प्रशासन का अमला बरांडा पहुंच गया।
विज्ञापन


एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार मोहित जैन, नगर पालिका सीएमओ ऋतु पुरोहित की मौजूदगी में यह जर्जर भवन गिराया गया। पोकलेन मशीन से पहली मंजिल गिराने के बाद दूसरी मंजिल गिराई गई। यहां आजू बाजू अन्य लोगों के मकान भी बने हैं। इसलिए प्रशासन को काफी सावधानी से यह मकान गिराना था ताकि अन्य लोगों का नुकसान न हो सके। करीब तीन घंटे चली कार्यवाई के बाद जर्जर भवन को गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले किरायेदारों द्वारा किए गए विरोध को लेकर नगर पालिका की प्रभारी सीएमओ रितु पुरोहित ने कहा था भवन का जितना हिस्सा जर्जर है उसे गिराया जाएगा। पहली मंजिल तक का हिस्सा जर्जर है जो गिराया जाएगा। नीचे का हिस्सा ठीक है, लेकिन इसमें ऊपर के भवन को गिराने के दौरान निचले हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है। इस पर किराएदार अरुण सोनी और अन्य किराएदारों ने कहा कि वह उस नुकसान के लिए तैयार हैं, लेकिन वह अपना सही निर्माण नहीं तोड़ने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed