फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh The accused of stealing from the cable factory was arrested along with the fan and rope

Damoh News: फैक्टरी में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर घटना को अंजाम दिया था अंजाम, माल बरामद

Sat, 07 Sep 2024 03:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

जबलपुर नाका चौकी प्रभारी बीएस हजारी ने बताया कि केबिल फैक्ट्री में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Damoh The accused of stealing from the cable factory was arrested along with the fan and rope
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जबलपुर हाईवे पर मारूताल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नानक इंडस्ट्रीज फैक्टरी में चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चुराई गई सामग्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी केबिल फैक्ट्री संचालक कमलजीत सलूजा ने जबलपुर नाका चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनकी फैक्टरी में रखी लाखों रुपये की केवल चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस लगातार चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने मारूताल निवासी वृंदावन राजपूत और अमित राजपूत से पूछताछ की, जिन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से बिजली के तारों के बड़े और छोटे बंडल, पंखे, एल्युमिनियम फ्रेम, और चोरी में उपयोगी सब्बल जब्त की, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले रेकी की और फिर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर नाका चौकी प्रभारी बी.एस. हजारी ने बताया कि केबिल फैक्ट्री में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed