फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Tehsildar sealed Smart Shopping Mall for not depositing the dues of Revenue Department

Damoh News: तहसीलदार ने मॉल किया सील, नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया था राजस्व

Wed, 11 Dec 2024 02:47 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

राजस्व की बकाया रकम जमा नहीं करने की वजह से दमोह में एक शॉपिंग मॉल को तहसीलदार ने सील कर दिया है। राजस्व की रकम जमा कराने के लिए शॉपिंग मॉल के मालिक को नोटिस भी जारी किया गया था। 
 

विज्ञापन
Damoh Tehsildar sealed Smart Shopping Mall for not depositing the dues of Revenue Department
बकाया राजस्व नहीं देने पर दमोह में तहसीलदार ने शॉपिंग मॉल सील किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

दमोह में चल रहे एक शॉपिंग मॉल ने राजस्व की बकाया रकम नहीं चुकाई थी। इसकी वजह से तहसीलदार ने मॉल को सील कर दिया है। हालांकि मॉल के मालिक को राजस्व जमा कराने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन गुल्ली पर चल रहे  स्मार्ट प्वाइंट शॉपिंग मॉल के मकान मालिक पर नजूल विभाग का  56 हजार रुपए से ज्यादा  बकाया था । इसके लिए इस प्रतिष्ठान के संचालक को नोटिस जारी किया गया था। तहसीलदार मोहित जैन ने बताया कि स्मार्ट प्वाइंट के संचालक को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में  56 हजार 545 की राशि जमा करने के लिए कहा गया था। रकम जमा कराने की अंतिम तारीख 9 दिसंबर थी। इसके बाद राजस्व टीम शोरूम पर पहुंची और दुकान संचालक से राशि जमा कराने के लिए कहा,तब भी राशि जमा नहीं की गई।
विज्ञापन


इंतजार के बाद बुधवार की सुबह इस मॉल को सील कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि रेखा पति अमर लाल के इस भवन को सील किया गया है, जिसमें रिलायंस पॉइंट संचालित है। शहर में ऐसे जो भी डायवर्सन और नजूल भू-भाटक की राशि बकाया वाले भवन हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed