{"_id":"67ab4d797662737b2401f0b9","slug":"damoh-suspicion-of-murder-of-a-young-man-missing-for-three-days-burnt-bones-and-mobile-phone-found-in-the-forest-family-members-said-uncle-took-him-to-a-cock-party-and-killed-him-damoh-news-c-1-1-noi1223-2616419-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: 3 दिन से लापता युवक की हत्या का शक, जंगल में मिली जली हुई हड्डियां और मोबाइल, परिजनों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: 3 दिन से लापता युवक की हत्या का शक, जंगल में मिली जली हुई हड्डियां और मोबाइल, परिजनों ने लगाया ये आरोप
Tue, 11 Feb 2025 09:45 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:45 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि उनके ही चाचा ने मुर्गा पार्टी के बहाने जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और शव को जला दिया, जिस जगह यह अवशेष मिले हैं। वह स्थान करीब 150 फीट गहराई में है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र से 6 फरवरी को लापता हुए युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जंगल में कुछ जले हुए अवशेष मिले हैं जिसे परिजन लापता युवक का बता रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उनके ही चाचा ने मुर्गा पार्टी के बहाने जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और शव को जला दिया, जिस जगह यह अवशेष मिले हैं वह स्थान करीब 150 फीट गहराई में है।
विज्ञापन
कनोरा रामनगर निवासी जागेश्वर अठया 6 फरवरी की शाम चार बजे घर से निकला था। रात करीब आठ बजे उसने अपने घर फोन करके बताया था कि वह अपने चाचा भगत बसयान के साथ सादपुर के जंगल में मुर्गा पार्टी के लिए जा रहा है। उसने कहा था कि देर हो जाने पर अगले दिन सुबह लौटेगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिवार ने 9 फरवरी को मगरोन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि जंगल में एक जगह आग लगाई गई है। मौके पर जाकर देखा तो राख में कुछ हड्डियां और एक जला हुआ मोबाइल मिला। सूचना पर हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन, रजपुरा थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे, नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राख में मिली हड्डियों और जले मोबाइल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
एसडीओपी सुमन ने बताया कि हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये हड्डियां मानव की हैं या किसी जानवर की। परिवार के लोगों ने अपने ही घर के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कह रही हड्डियों की जांच के बाद ही सच्चाई का पता लगेगा।
