{"_id":"67ac918425294f45e90415fe","slug":"damoh-st-norbert-school-collected-rs-332-crore-from-parents-sent-it-to-a-foreign-account-case-registered-against-6-including-the-principal-damoh-news-c-1-1-noi1223-2619719-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: सेंट नॉर्वट स्कूल ने अभिभावकों से वसूले 3.32 करोड़, विदेशी खाते में भेजे, प्राचार्य समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: सेंट नॉर्वट स्कूल ने अभिभावकों से वसूले 3.32 करोड़, विदेशी खाते में भेजे, प्राचार्य समेत छह पर केस दर्ज
Wed, 12 Feb 2025 06:38 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:38 PM IST
सार
सेंट नॉर्वट स्कूल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सेंट नार्वेट स्कूल की बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह शहर लोको वार्ड में संचालित सेंट नॉर्वट स्कूल में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि स्कूल प्रबंधन ने साल 2017-18 से 2022-23 के बीच अभिभावकों से अवैध तरीके से तीन करोड़ 32 लाख रुपये वसूले। यह राशि छह किश्तों में 'द सोसाइटी ऑफ एबी ऑफ बर्न' नामक संस्था को भेजी गई, जिसमें 50 लाख रुपये, 80 लाख, 80 लाख, 30 लाख, 32 लाख और 60 लाख रुपये थे। जांच के दौरान प्रबंधन इस संस्था के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया और न ही यह बता पाया कि राशि किन नियमों के तहत भेजी गई।
विज्ञापन
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इस स्कूल ने अनुचित फीस वृद्धि की। डुप्लीकेट आईएसबीएन वाली किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया और सीबीएसई एफिलिएशन बाय लॉज 2018 का उल्लंघन किया। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि संबंधित सोसाइटी ने पूरी राशि वापस कर दी, लेकिन ये बात जांच में निराधार पाई गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने स्कूल के पूर्व प्राचार्य फादर पोल्सन एनपी, वर्तमान प्राचार्य फादर अनिल बारा, क्लर्क विनोद मुरप्पा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका पीटर, संस्था के संचालक मैनेजर फादर थामस केडीओ प्रियम और पूर्व मैनेजर फादर अरुलानंदू के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें इस स्कूल के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच के बाद कलेक्टर ने अभिभावकों से अनुचित तरीके से ली गई फीस को वापस कराया है।
