फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh St. John School transferred Rs 2.30 crore to other private schools against rules investigation revealed

Damoh: सेंट जॉन्स स्कूल ने दूसरे निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध ट्रांसफर किए 2.30 करोड़, जांच में हुआ खुलासा

Mon, 11 Nov 2024 01:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

सेंट जॉन्स स्कूल ने दूसरे निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध 2.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। जांच में खुलासा हुआ है और जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
Damoh St. John School transferred Rs 2.30 crore to other private schools against rules investigation revealed
सेंट जॉन्स स्कूल दमोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में सेंट जॉन्स स्कूल प्रबंधन द्वारा सत्र 2017-18 से सत्र 2023-24 तक सात वर्षों में सोसाइटी, स्कूल फाप्सी एवं क्वीन मारी स्कूल को सीबीएसई संबंद्धता बायलॉज 2018 का उल्लंघन करते हुए दो करोड़ 30 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए। इसका खुलासा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) जिला समिति दमोह द्वारा की गई जांच में हुआ।

विज्ञापन


इस पर जिला समिति द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र के माध्यम से पूछा गया था राशि किन नियमों के अंतर्गत उक्त संस्थाओं को हस्तांतरित की गई और यह संस्थाएं कहां स्थित हैं। लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा संस्थाओं के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


इस संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला समिति सुधीर कुमार कोचर ने विद्यालय प्रबंधन को जारी सूचना पत्र में कहा है, विद्यालय प्रबंधन द्वारा किन नियमों के अंतर्गत राशि हस्तांतरित की गई। संस्थाओं के संचालित बैंक खाते, सत्र 2017-18 से पूर्व हस्तांतरित की गई राशि, सोसाइटी को राशि हस्तांतरित करने के उद्देश्य क्या है। हस्तांतरित की गई राशि का उपयोग, सोसायटी का पंजीयन, सोसायटी के संचालक मंडल की सूची नाम, पद, पता मोबाइल नंबर सहित, सोसायटी द्वारा भारत एवं विदेशों में संचालित समस्त विद्यालयों का विवरण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सोसाइटी की भारत एवं विदेशों में संचालित शाखाएं, सोसायटी के संचालन के उद्देश्य एवं बायलाज के साथ ही स्कूल फाप्सी एवं क्वीन मारी स्कूल कहां स्थित हैं। इन विद्यालयों के स्थायी पते, मोबाइल नंबर एवं ईमेल पते, संबंधित बोर्ड का नाम एवं संचालित कक्षाओं की जानकारी समय-सीमा में मांगी गई है। जानकारी तय समय सीमा में उपलब्ध नहीं कराने पर सेंट जॉन्स स्कूल दमोह के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed