{"_id":"675f8c360f8019670702c2a6","slug":"damoh-speed-wreaks-havoc-in-winter-two-trucks-collided-head-on-on-damoh-sagar-highway-in-another-accident-a-young-man-going-to-his-in-laws-house-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-damoh-news-c-1-1-noi1223-2421586-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: दमोह-सागर हाइवे पर आमने-सामने टकराया दो ट्रक, ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: दमोह-सागर हाइवे पर आमने-सामने टकराया दो ट्रक, ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Mon, 16 Dec 2024 08:07 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 08:07 AM IST
सार
Damoh: शनिवार रात दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दमोह सागर स्टेट हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। दूसरे हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में तेजी से ठंड बढ़ने के साथ ही सड़क हादसे भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। तापमान 6.5 डिग्री पहुंचने के साथ ही कोहरा भी छा रहा है। शनिवार रात दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दमोह सागर स्टेट हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए दूसरे हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दो ट्रकों की भिड़ंत
दमोह सागर हाइवे पर देहात थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार की रात करीब नौ बजे दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक भोलू यादव ट्रक लेकर दमोह की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हटा मार्ग सेमरा मार्ग पर दान सिंह पिता लल्लू सिंह लोधी 24 निवासी रानीताल बाजना जिला छतरपुर अपने बड़े भाई की ससुराल
विज्ञापन
रसीलपुर बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 के द्वारा घायल को इलाज के लिए हटा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।